ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

व्हॉट्सऐप अकाउंट हो गया हैक? इस तरीके से करें रिकवर

WhatsApp एक ऐसा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बन चुका है जो यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है. हर दिन करोड़ों यूजर्स व्हॉट्सऐप पर एक्टिव रहते हैं, यही वजह है कि हैकर्स ने ऐप को ही अपना नया ठिकाना बना लिया है. ऐप में वैसे तो ढेरों सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं लेकिन ज़रा खुद से ये सवाल पूछकर देखिए कि आपने क्या कभी WhatsApp Safety Features को ट्राई भी किया है?

कंपनी तो यूजर्स की सेफ्टी के लिए फीचर्स रोलआउट करती है, लेकिन अगर आप इन फीचर्स का अब तक सही यूज ही नहीं किया तो अकाउंट हैक भी हो सकता है. बहुत से लोगों के जे़हन में ये सवाल घूमता है कि अगर WhatsApp Account Hack हुआ तो क्या होगा, कैसे अकाउंट का एक्सेस फिर से वापस मिलेगा?

WhatsApp Account कैसे हो जाता है हैक?

फ्रॉड करने वाले पहले तो लोगों को अपनी बातों में फंसाते हैं और फिर फोन पर 6 अंकों वाले वेरिफिकेशन कोड भेजकर आपसे ये कोड पूछते हैं. अगर किसी यूजर ने 6 अंकों वाला ये वेरिफिकेशन कोड बता दिया तो समझे अकाउंट का एक्सेस हैकर के हाथों में गया. 6 अंकों वाला ये वेरिफिकेशन कोड व्हॉट्सऐप लॉग-इन करते वक्त जरूरत पड़ती है, तो हमेशा अलर्ट रहें और अगर कोई आपसे वेरिफिकेशन कोड पूछे तो कोड बताने की गलती न करें.

WhatsApp Account Hack हो जाए तो क्या करें?

अगर आपका व्हॉट्सऐप अकाउंट हैक हो जाता है तो सबसे पहले अपने फोन से व्हॉट्सऐप अकाउंट को अन-इंस्टॉल कर देना चाहिए और फिर से गूगल प्ले या ऐप स्टोर से ऐप को इंस्टॉल करना चाहिए. ऐप इंस्टॉल करने के बाद एक बार फिर से ऐप को लॉग-इन करने की कोशिश करें, जैसे ही आप ऐप में लॉग-इन करने की कोशिश करेंगे तो आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों वाला वेरिफिकेशन कोड आएगा जिसकी मदद से आप अकाउंट को लॉग-इन कर पाएंगे.

अगर, हैकर ने आपके अकाउंट का एक्सेस लेने के बाद WhatsApp Two Step Verification को ऐनेबल कर दिया है तो इस केस में आपको कोड डालने के लिए कहा जाएगा. अब आपके पास कोड तो है नहीं, इस केस में आपको अकाउंट रिकवर करने के लिए 7 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. जब आप अकाउंट रिकवरी के लिए इंतजार कर रहे होंगे तो हैकर भी आपके अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएगा.

अगर इनमें से कोई भी तरीका आपके काम नहीं आ रहा तो व्हॉट्सऐप सपोर्ट से संपर्क करें, इसके लिए https://www.whatsapp.com/contact/noclient पर जाएं. इसके बाद ईमेल एड्रेस, फोन नंबर, व्हॉट्सऐप यूज (एंड्रॉयड, आईफोन, वेब या डेस्कटॉप, KaiOS) और मैसेज में हैक से जुड़ी जानकारी लिखकर भेजें. रिक्वेस्ट मिलने के बाद कंपनी आपकी शिकायत को रिव्यू करेगी और अगर कंपनी को सब सही लगा तो आपके अकाउंट का एक्सेस फिर से आपको मिल सकता है.