ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

‘बिना मेकअप पता नहीं चलता कि कंगना हैं या कंगना की मां…’ कांग्रेस नेता ने अपने इस बयान पर दी सफाई

कंगना अपने बयानों को लेकर इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. किसानों पर बयानबाजी से शुरू हुई कंगना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. इनके इस बयान के बाद से ही कांग्रेस मंडी सांसद पर हमलावर है. इसी बीच हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर एक बयान दे दिया. मंत्री के इस बयान से विवाद खड़ा हो गया. हालांकि इसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी है.

हिमाचल सरकार में मंत्री जगत सिंह नगी ने बुधवार को कहा, ‘भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने त्रासदी के कुछ दिनों बाद बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा इसलिए किया क्योंकि बारिश में उनका मेकअप खराब हो जाता.’ सांसद पर कटाक्ष करते हुए नेगी ने कहा कि वो घड़ियाली आंसू बहा रही हैं, जबकि बाकी के सांसद प्रभावित लोगों की मदद के लिए रातभर घटनास्थल पर डटे रहे. उन्होंने कहा, उन्हें बरसात में नहीं आना था क्योंकि उनका मेकअप खराब हो जाता. ऐसे में पहचानना मुश्किल हो जाता कि वह कंगना हैं या उनकी मां हैं.

मंत्री जगत सिंह नेगी की सफाई

नेगा के इस बयान पर विवाद बढ़ने लगा तो हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने मेकअप वाले बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘भाजपा के लोग हर बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के लिए जाने जाते हैं. मैंने कंगना का अपमान नहीं किया. यह एक तंज था कि वह ऐसी आपदा के समय स्थान का दौरा नहीं कर रही हैं.’

हमेशा महिलाओं का सम्मान किया- मंत्री

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके बजाय वो ट्वीट कर रही हैं कि विधायक और अधिकारी उन्हें बता रहे हैं कि हिमाचल में मौसम खराब है, रेड और ऑरेंज अलर्ट है. तो रेड और ऑरेंज अलर्ट के कारण स्थान का दौरा न करना और संसदीय क्षेत्र में मौतें होने पर अपनी जिम्मेदारी से बचना, उनकी संवेदनशीलता कहां है? तो, यह एक तंज था. मैंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है, यह महिलाओं का अपमान नहीं था’.