ब्रेकिंग
JCL 2026 Semifinal Result: कुमार करण की आतिशी पारी; जमशेदपुर स्टीलर्स और छोटानागपुर रॉयल्स फाइनल में Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज; कहीं तेज बारिश तो कहीं हीट वेव का अलर्ट Giridih Crime News: गिरिडीह में वृद्ध की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या; जमीन विवाद की आशंका, जांच में जु... Pakur News: चूहे का शिकार करने के चक्कर में बिल में फंसा 4.5 फीट लंबा कोबरा; वन विभाग ने किया रेस्क्... Jharkhand Police News: गृह मंत्रालय के आदेश के बाद भी 24 जिलों में लापरवाही; नस्लीय भेदभाव की रिपोर्... World Olympic Day 2026: रांची में विश्व ओलंपिक दिवस का भव्य आयोजन; मैराथन दौड़ और खिलाड़ियों का हुआ सम... Dr. Syama Prasad Mookerjee Balidan Diwas: रांची में बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; कहा- डॉ. मुखर्ज... Ranchi News: अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी जमीन; रांची नगर निगम अब बनाएगा पार्क और वेंडर्स मार्केट Dhanbad News: बेलगड़िया के पास मोहली बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव; पेयजल और रोशनी के लिए ... Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध...

AAP सांसद संजय सिंह का गिरिराज सिंह पर हमला, कार्यकर्ता को पीटने का लगाया आरोप

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शहजाद सैफी को जमानत मिलने और उनकी रिहाई को आम आदमी पार्टी और सत्य की जीत बताई. इसके साथ ही उन्होंने बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में 18 दिनों में गिरे 13 पुल से लगातार हो रही मौत की समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह से जनता दरबार में मिलने गए आम आदमी पार्टी बेगूसराय के पूर्व जिला अध्यक्ष शहजाद सैफी और कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटकर उन्हें जेल में बंद करा दिया.

गिरिराज सिंह पर हमला

वहीं दूसरी तरफ कहा गया था कि शहजाद ने गिरिराज सिंह पर हमला करने की कोशिश की की थी. शनिवार को केंद्रीय मंत्री बेगूसराय बलिया प्रखंड में जनता दरबार में पहुंचे थे. यहां से निकलते समय उन पर इस हमले की कोशिश की गई थी, जिसके बाद आनन-फानन में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. अब संजय सिंह का कहना है कि वो बिहार में 18 दिनों में गिरे 13 पुल से लगातार हो रही मौत की समस्या को लेकर जनता दरबार गए थे लेकिन उन्हें पीटकर जेल में डाल दिया गया.

गिरिराज सिंह का पोस्ट

हमले के बाद गिरिराज सिंह ने एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर किया था. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि मैं गिरिराज हूं और मैं हमेशा समाज के हितों के लिए बोलता रहूंगा,संघर्ष करता रहूंगा. इन हमलों से मैं डरने वाला नहीं. दाढ़ी-टोपी देखकर उनको पुचकारने और सहलाने वाले लोग आज देख लें कि किस प्रकार बेगुसराय बिहार सहित पूरे देश में लेंड जिहाद-लव जिहाद और साम्प्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है.