ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

त्योहारों में शीशे की तरह चमकेगी स्किन! एक्सपर्ट के बताए ये आसान टिप्स कर लें फॉलो

Skin Care: त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में स्किन केयर का ध्यान रखना जरूरी है. जितना ध्यान हम अपनी फिजिकल हेल्थ का रखते हैं, उतनी ही केयर स्किन की भी जरूरी है. फेस्टिव सीजन के दौरान हैवी मेकअप, ज्यादा तला-भुना खाना और देर रत जागना- त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे डिहाइड्रेशन, स्किन में डलनेस और एक्ने पिंपल्स की समस्या हो सकती है.

अरोमाथेरेपी और स्किन केयर एक्सपर्ट डॉ. ब्लॉसम कोचर कहती हैं कि स्किन को भी पर्याप्त पोषण की जरूरत होती है. इसे ग्लोइंग बमाए रखने की केयर की जरूरत होती है. आप घर पर ही कुछ ऐसे टिप्स को फॉलो कर सकती हैं, जिससे स्किन शीशे की तरह चमकेगी. आइए आपको एक्सपर्ट की ओर से सुझाए गए कुछ आसान स्किन केयर टिप्स बताते हैं.

CTOM को करें फॉलो

किसी भी स्किन केयर रूटीन का आधार CTOM होता है, जिसे सुबह और रात को जरूर फॉलो करना चाहिए. सीटीओएम यानी क्लींजिंग, टोनिंग, स्किन ऑयल और मॉइश्चराइजिंग शामिल है. रोजाना इस रुटीन को फॉलो करके आप फेस्टिवल में भी चमकेंगी.

त्वचा को हाइड्रेट रखें

त्वचा को हाइड्रेटेड और पोषित रखना इसे ग्लोइंग बनाए रखने के लिए जरूरी है. एक्सपर्ट कहती हैं कि स्किन को अंदर और बाहर दोनों तरह से हाइड्रेट करें. भीतर से हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पिएं. वहीं, बाहर से हाइड्रेट रखने के लिए हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र लगाएं जो त्वचा को चिपचिपा न बनाएं.

सनस्क्रीन लगाएं

सनस्क्रीन को अपनी स्किन केयर रुटीन में जरूर शामिल करें. गर्मी हो या सर्दी- सनस्क्रीन हर मौसम में त्वचा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए जरूरी है. ये स्किन को फ्री रेडिकल्स और सूरज की यूवी किरणों से बचाने के लिए जरूरी है.

रात को भी करें देखभाल

रात को सोने से पहले भी स्किन को अच्छी देखभाल जरूरी है. सोने से पहले चेहरे को साफ करें और मॉइश्चराइजिंग को लगाएं. रात की देखभाल की रूटीन के लिए आप एक हाइड्रेटिंग ओवरनाइट पैक या त्वचा के अनुसार नाइट क्रीम को अप्लाई कर सकती हैं.

अपना आहार संतुलित रखें

त्योहारों के दौरान खानपान भी त्वचा को प्रभावित करता है. ज्यादा तेल वाले खाने से दूरी बनाकर रखें. इसके अलावा, शुगर को भी कम से कम खाएं. कोशिश करें कि ज्यादा मसाले वाला भोजन न करें.