ब्रेकिंग
Air Connectivity Update: हिंडन एयरपोर्ट से 3 बड़े शहरों के लिए उड़ानें बंद, जानें एयरलाइंस ने क्यों ... जम्मू-कश्मीर विधानसभा: किस बिल के विरोध में छलका विधायक का दर्द? बेटे की याद में सदन के भीतर हुए इमो... अंधविश्वास की पराकाष्ठा! बीमार बेटे को ठीक करने के लिए मां ने दी अपनी ही बेटी की बलि; दिल दहला देगी ... Greater Noida West वालों के लिए बड़ी खबर! मेट्रो प्रोजेक्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, जानें अब कहां-कहां ब... Delhi Crime: दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में बारिश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी; जानें अपन... Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्...

केरल में अमन चैन की जगह हिंसा और भ्रष्टाचार ने ली…पलक्कड़ में LDF-UDF पर बरसे जेपी नड्डा

आरएसएस के अखिल समन्वय बैठक में पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन बाद दिल्ली वापस रवाना हो गए हैं. दूसरे दिन संघ की बैठक से निकलने के बाद और दिल्ली रवाना होने से पहले जेपी नड्डा ने रविवार को पलक्कड़ में स्थानीय प्रबुद्ध सामाजिक लोगों के साथ एक बैठक की.

प्रबुद्ध जनों की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने विगत 10 सालों में केरल को दिए जाने वाले ग्रांट में तीन गुना बढ़ोतरी की है. 2014 में केरल को दिए जाने वाली रकम 25, 629 करोड़ थी, जो 2014 में बढ़कर 1,40,000 करोड़ हो गई है.

उन्होंने केरल के सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि यहां एलडीएफ और यूडीएफ की सरकारों ने राज्य की संस्कृति को खराब करके रख दिया है. एक राज्य जहां पहले अमन चैन रहता था, वहां आज भ्रष्टाचार और हिंसा ने जगह ले लिए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक जिम्मेदार पार्टी है जो देश का भाग्य बदलने और इसका विकास करने पर काम में जुटी रहती है.

हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर केरल के विभिन्न हस्तियों के साथ बैठक के बारे में पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि पलक्कड़, केरल में विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों के साथ सार्थक बातचीत हुई. हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र द्वारा निर्देशित पारदर्शिता और समावेशी विकास के माध्यम से लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.

एलडीएफ और यूडीएफ पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, विकास केवल एक वादा नहीं है. यह निर्णायक कार्यों के माध्यम से साकार हो रहा है जो समाज के हर वर्ग का उत्थान करते हैं.

उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि एलडीएफ और यूडीएफ की विनाशकारी नीतियों के कारण केरल की संस्कृति नष्ट हो गई है. एक राज्य जो कभी अपनी शांति, विकास और शिक्षा के लिए जाना जाता था, अब हिंसा और भ्रष्टाचार से भरा हुआ है