ब्रेकिंग
Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का... High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्द... Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के 'राम' अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे! IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

हरियाणा चुनाव: INLD ने घोषित की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, पूर्व सीएम ओपी चौटाला के पोते को भी मिला टिकट

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां लगातार उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं. इसी बीच इंडियन नेशनल लोकदल यानी इनेलो ने भी अपने सात उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में बहागुरगढ़ से शीला राठी को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है. ये पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी हैं. कुछ दिन पहले ही नफे सिंह राठी की हत्या कर दी गई थी. इससे पहने वाली लिस्ट में पार्टी ने 7 ही उम्मीदवारों की सूची जारी की थी.

इस लिस्ट में ओम प्रकाश चौटाले के पोते का भी नाम शामिल है. अर्जुन सिंह चौटाला को पार्टी ने रानिया विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है. वहीं कलायत विधानसभा से रामपाल माजरा, लाडवा विधानसभा से शेर सिंह बड़शामी, नारनोंद विधानसभा से उमेद लोहान को उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही पार्टी ने बहादुरगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी को भी उम्मीदवार बनाया है. पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या कर दी गई थी. तब से ही माना जा रहा था कि उनके परिवार में किसी को टिकट मिल सकती है.

अभय चौटाला ने कराई उमेद लोहान की वापसी

हथीन विधानसभा से तैयब हुसैन भीमसीका को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं कालांवाली विधानसभा से मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन को उम्मीदवार घोषित किया गया है. पार्टी ने नारनौंद सीट से उमेद लोहान को टिकट दिया है. ये वही उमेद लोहान है जो पार्टी में टूट के बाद दुषयंत चौटाला वाली जेजेपी में चले गए थे. इसके बाद उन्होंने जेजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा और फिर अभय चौटाला के कहने बाद वापस इनेलो में घर वापसी कर ली.