ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

बेडरूम में सोई हुई थी नई नवेली दुल्हन, तभी आ धमकी पति की गर्लफ्रेंड, फिर हो गया ये कांड…

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक और युवती का अफेयर चल रहा था. दोनों के परिवार इस रिश्ते से नाखुश थे. तभी दो महीने पहले ही युवक के परिजनों ने उसकी शादी किसी और लड़की से करवा दी. लेकिन नई नवेली दुल्हन ये नहीं जानती थी कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है. दो महीने बाद दुल्हन जब अपने बेडरूम में सोई थी, तभी उसके पति की गर्लफ्रेंड वहां आ धमकी. उसने दुल्हन का गला उस्तरे से रेत डाला.

लहूलुहान दुल्हन चीखते-चिल्लाते बेडरूम से बाहर आई. दुल्हन की चीख सुनकर परिवार के बाकी लोग भी अपने-अपने कमरे से बाहर निकले. आनन-फानन में दुल्हन को अस्पताल पहुंचाया गया. यहां घायल दुल्हनिया की नाजुक हालत देकते हुए उसे कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल दुल्हन की हालत खतरे से बाहर है. उसका इलाज जारी है. वहीं पुलिस ने महिला के पति और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है.

मामला वाराणसी के चोलापुर इलाके का है. गड़सरा गांव के बबलू अंसारी का गांव की एक युवती से कई साल से प्रेम संबंध था. इसे लेकर दोनों के परिजन नाराज थे। दोनों का मेलजोल बंद करने के लिए कुछ महीने पहले युवती के परिजन उसे लेकर रिश्तेदार के घर चले गये. इस बीच दो महीने पहले बबलू अंसारी के घरवालों ने उसकी शादी आजमगढ़ के महुली (मेंहनगर) की रोशन जहां से करा दी.

उस्तरे से किया गले पर वार

उधर, प्रेमी की शादी के बाद युवती के परिजन उसे लेकर वापस गांव लौट आए. बबलू अंसारी की पत्नी सोमवार को ही ससुराल आई थी. मंगलवार सुबह वह मकान की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सो रही थी. तभी बबलू की प्रेमिका उस्तरा लेकर कमरे में पहुंच गई और सोते समय रोशन जहां के गले पर वार कर दिया. जिससे वह लहूलुहान हो गई. उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे और युवती को पकड़ लिया. साथ ही विवाहिता को अस्पताल पहुंचाया गया.

प्रेमिका की मां ने भी कराया केस दर्ज

चोलापुर पुलिस ने पति बबलू और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है. चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की प्रेमिका की मां की तरफ से भी तहरीर मिली है. इसमें आरोप है कि बबलू अंसारी ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया. तहरीर के आधार पर युवक पर केस दर्ज किया गया. उधर, युवती पर जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ.