ब्रेकिंग
Chandigarh News: चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एज... Air Connectivity Update: हिंडन एयरपोर्ट से 3 बड़े शहरों के लिए उड़ानें बंद, जानें एयरलाइंस ने क्यों ... जम्मू-कश्मीर विधानसभा: किस बिल के विरोध में छलका विधायक का दर्द? बेटे की याद में सदन के भीतर हुए इमो... अंधविश्वास की पराकाष्ठा! बीमार बेटे को ठीक करने के लिए मां ने दी अपनी ही बेटी की बलि; दिल दहला देगी ... Greater Noida West वालों के लिए बड़ी खबर! मेट्रो प्रोजेक्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, जानें अब कहां-कहां ब... Delhi Crime: दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में बारिश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी; जानें अपन... Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव...

पुल पर मिली बाइक और दो जोड़ी चप्पल, पिता-पुत्र के नर्मदा नदी में कूदने की आशंका

खरगोन/ मंडलेश्वर। मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के पुल से पिता-पुत्र के नर्मदा नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। दोनों की बाइक पुल पर खड़ी है और चप्पलें भी पड़ी हैं। इसके चलते एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर नर्मदा नदी में सर्चिंग कर रहे हैं। पिता-पुत्र धार जिले के रहने वाले हैं।

टीआई दीपक यादव ने बताया कि सोमवार रात को नर्मदा पुल पर एक लावारिस बाइक की सूचना मिली थी। पुलिस टीम स्थल पर पहुंची। जहां उन्हें बाइक, दो जोड़ी चप्पल, मतदाता परिचय पत्र भी मिला, जो ग्राम मेहगांव जिला धार निवासी शशांक दुबे का था।

स्‍वजन पहुंचे मंडलेश्‍वर थाने

पुल पर मिली चीजों को पुलिस ने जब्त कर तहकीकात शुरू की। रात में ही शशांक दुबे के स्वजन ढूंढते हुए मंडलेश्वर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी दीपक यादव से मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि स्वजन के बताए अनुसार अजय दुबे एवं शशांक दुबे दोनों निवासी मेहगांव जिला धार लापता हैं। दोनो पिता-पुत्र हैं।

पिता अजय दुबे की उम्र लगभग 50 वर्ष है ,वहीं पुत्र शशांक दुबे की उम्र 23 वर्ष है। दोनों को साथ में अंतिम बार सोमवार दोपहर दो बजे के आसपास धामनोद में देखा गया था। उनके वाहन एवं चप्पल की तस्दीक परिजनों ने की है। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि संभवत: दोनों ने नर्मदा में छलांग लगा दी है।

घटना का कोई प्रत्‍यक्षदर्शी नहीं

इस घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है इसलिए सिर्फ अंदेशा व्यक्त किया जा सकता है। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने नर्मदा में सर्चिंग शुरू कर दी है। मंडलेश्वर घाट से नर्मदा पुल तक एनडीआरएफ टीम ने गहन सर्चिंग की है।

सर्चिंग में अभी कुछ नहीं मिला

थाना प्रभारी के अनुसार अभी कुछ भी हाथ नहीं लगा है। इसलिए कुछ भी कहना मुश्किल है। दोपहर में घाट से महेश्वर तरफ सर्चिंग की जाएगी। अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रहे हैं। दोनों को आखिरी बार धामनोद में किसी परिचित ने देखा था। इसलिए गुमशुदगी धामनोद थाने में दर्ज होगी। इसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई है।