ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: न्याय चाहिए, मुआवजा नहीं…भावुक कर देगा पीड़िता के पिता का बयान

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में पीड़िता के परिवार ने मुआवजा लेने से मना कर दिया है. पीड़िता के पिता ने कहा कि हमें न्याय चाहिए. बेटी की मौत का मुआवजा लिया तो उसे दुख होगा. उन्होंने कहा कि सीबीआई ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. इस पूरे मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है. मुख्यआरोपी संजय को अरेस्ट कर लिया गया है.

सीबीआई की एक टीम पीड़िता के घर गई थी और उसके परिवार से बातचीत की थी. इस दौरान सीबीआई ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया था. पीड़िता के परिवार का बस एक ही कहना है उसे न्याय चाहिए, मुआवजा नहीं. पीड़िता के परिवार का ये भी आरोप है कि घटना के दिन डेडबॉडी देखने के लिए उन्हें घंटों तक खड़ा रहना पड़ा. जब शव देखा तो शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. आंखों से खून निकल रहा था.

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में घटी इस घटना ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है. इस घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. अलग-अलग राज्यों में इसको लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. पीड़िता को इंसाफ दिलाने की जद्दोजहद जारी है. बंगाल की इस घटना पर सियासत भी तेज हो गई है. महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए आज सीएम ममता बनर्जी सड़कों पर उतरेंगी. सीएम ममता आज पदयात्रा निकालेंगी.

ममता सरकार की मानसिकता अपराधियों को बचाने की- BJP

इस घटना पर बीजेपी लगातार ममता सरकार पर हमलावर है. बीजेपी ममता के इस्तीफे की मांग कर रही है. बीजेपी का कहना है कि ममता सरकार की मानसिकता अपराधियों को बचाने की है. आरजी कर अस्पताल में हिंसा की घटना पर बीजेपी ने कहा कि ममता सरकार के संरक्षण में हिसा हुई. ममता सरकार सुनियोजित तरीके से हिंसा करती है. राहुल गांधी और सोनिया गांधी इस मामले पर चुप क्यों हैं? कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

न्याय तभी मिलेगा जब मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाएगा- TMC

वहीं, इस पूरी घटना पर टीएमसी ने कहा है कि 17 अगस्त की समय सीमा सीबीआई पर भी लागू हो. न्याय तभी मिलेगा जब मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाएगा. अस्पताल पर हमला करने वालों पर भी कड़ी सजा हो.