ब्रेकिंग
Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक... Rasra Kotwali News: बलिया में पीस कमेटी की बैठक में थानेदार के बिगड़े बोल; वायरल वीडियो पर मचा बवाल NEET Exam Ajmer Dispute: राजस्थान में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका; ... Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर International Yoga Day Ambikapur: अंबिकापुर में योगमय हुआ छत्तीसगढ़; सीएम विष्णु देव साय ने 5 हजार ल...

डिंडौरी में 24 घंटे के अंदर उल्टी दस्त से पति-पत्नी सहित बहन ने तोड़ा दम

डिंडौरी मेंहदवानी। डिंडौरी में एक ही परिवार के तीन लोगों की उल्टी दस्त से मौत स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारों की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है। यहां भी नल जल योजना का पानी न मिलने से ग्रामीण दूषित कुएं का पानी पी रहे थे। उल्टी दस्त से मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। जिलेभर में उल्टी दस्त से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुरुवार की सुबह तीन लोगों की मौत से हड़कंप

परिजनों ने बताया कि किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला। खेर सिंह उम्र 62 वर्ष की बुधवार की शाम उल्टी दस्त से जहां मौत हुई, वहीं गुरुवार की सुबह खेर सिंह की पत्नी मतवरिया बाई 58 वर्ष ने भी दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद खेर सिंह की बहन शहबी बाई 60 वर्ष की भी मौत हो गई। लगातार एक के बाद एक परिवार के तीन लोगों की मौत होने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

नायब तहसीलदार बोले- लोग कुएं का पानी पीते हैं

सूचना मिलते ही मेंहदवानी नायब तहसीलदार सुखमन सिंह कुलेश सहित बीएमओ स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ गांव पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि गांव के लोग कुएं का पानी पीते थे। मौत के कारण के बारे में स्वास्थ्य विभाग का अमला जानकारी ले रहा है।

कई के आंकड़े भी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं

उल्टी दस्त के साथ समय पर इलाज भी न मिलने के चलते यह समस्या आ रही है। अमरपुर, बजाग, करंजिया, शहपुरा और मेंहदवानी जनपद क्षेत्र में लगातार उल्टी दस्त के पीड़ित सामने आ रहे हैं। कई लोगों की मौत ऐसे भी हो चुकी है, जिनके आंकड़े भी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।