ब्रेकिंग
Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक... Rasra Kotwali News: बलिया में पीस कमेटी की बैठक में थानेदार के बिगड़े बोल; वायरल वीडियो पर मचा बवाल NEET Exam Ajmer Dispute: राजस्थान में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका; ... Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर International Yoga Day Ambikapur: अंबिकापुर में योगमय हुआ छत्तीसगढ़; सीएम विष्णु देव साय ने 5 हजार ल... Protocol Violation in Bemetara: योग दिवस कार्यक्रम में प्रशासन की चूक; पोस्टर से साजा विधायक का फोटो...

मुंबई जा रही फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, नहीं बची जान

भोपाल। वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइंस की उड़ान में अचानक एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। तत्काल अस्पताल में भर्ती करने के बावजूद यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अकासा एयरलाइंस की उड़ान मुम्बई जा रही थी। अचानक एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई। यात्री को विमान में ही प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद विमान को राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

एंबुलेंस से हमीदिया अस्पताल भेजा

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बुजुर्ग यात्री को विमान से उतारा गया। सुबह करीब 11:30 बजे यात्री को एंबुलेंस से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जाता है कि यात्री की तबीयत बहुत खराब थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर राम जी अवस्थी ने इस घटना की पुुष्टि की है।