ब्रेकिंग
Bina News: बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ससुर को बनाया निशाना; बहू-प्रेमी ने छीने [Aadhaar Redacted] और... Telegram Ban in India: दिल्ली हाई कोर्ट का टेलीग्राम को बड़ा झटका; NEET-UG 2026 परीक्षा तक बैन रहेगा ... Skanda Shashti 2026: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को लगाएं ये विशेष भोग; मिलेगा शत्रुओं पर विजय का... Mobile Data या WiFi: फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? जानें तकनीकी कारण Netweb Technologies Growth: AI का 'पावरहाउस' बनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज; 90% की कमाई उछाल और शून्य कर्ज ... Moscow Drone Attack: यूक्रेन का मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला; रूसी S-400 सिस्टम क्यों हुआ फेल? Deepika Padukone News: 'कॉकटेल' प्रमोशन के दौरान दीपिका का बेबाक बयान चर्चा में; जानें क्या कहा था ए... Harshit Rana Returns: चोट से उबरकर हर्षित राणा की धमाकेदार वापसी; चेन्नई वनडे में अफगानिस्तान के खिल... Karnataka MLC Election Results: डी.के. शिवकुमार की पहली बड़ी जीत; विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का द... Andhra Pradesh News: चित्तूर में मेले के दौरान रोकी गई भैंस की बलि; प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से ब...

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी, कहा – 5 साल में प्रदेश का बजट दोगुना करेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर ओपन जीप में परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगले 5 साल में मध्य प्रदेश का बजट दोगुना करने की दिशा में काम प्रदेश सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

 सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर चार मिशन युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन ,किसान कल्याण मिशन और नारी सशक्तिकरण मिशन मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर से लागू करने जा रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से 60 से अधिक नई इंडस्ट्रीज लगाई जा रही हैं। इनमें 17000 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे। आपको बता दें कि मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्त भोपाल मयूर खंडेलवाल ने किया परेड में पुलिस बैंड समेत 17 टुकड़ियां शामिल रहीं।