ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

गंदा माहौल था, अस्पताल जाने से डरती थी बेटी… कोलकाता रेप केस की पीड़िता के पिता ने बयां किया दर्द

पश्चिम बंगाल के कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत से देश में आक्रोश है. तमाम राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं. डॉक्टरों की मांग है कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए. पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है. न्याय मिलने तक प्रदर्शन जारी रहेगा. इस बीच पीड़िता के पिता ने अपना दर्द बयां किया है.

कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह जूनियर डॉक्टर का शव मिला था. रेप के बाद उसकी हत्या की गई. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो कि बाहरी है और अक्सर अस्पताल में आता था. इस मामले में पीड़िता के पिता का कहना है कि किसी ने बेटी को मारने की सुपारी दी होगी.

मेरी बेटी हमेशा तनाव में रहती थी

पीड़िता के पिता की मांग है कि पूरे चेस्ट विभाग की जांच की जाए. इस मामले में अस्पताल के अदंर के लोग भी शामिल हो सकते हैं. मेरी बेटी हमेशा तनाव में रहती थी. सीनियर डॉक्टर उसे टोकते थे. बेटी ने कहा था कि उसे आरजी जाना पसंद नहीं है. वो दबाव में थी.

उन्होंने कहा, बेटी ने बताया था कि 5 लोग ड्यूटी पर होते हैं. इसमें चार लड़के हैं. ऐसे में काम करना बहुत कठिन होता है. पीड़िता के पिता ने कहा कि उसे दबाव में रखा गया. हो सकता है किसी ने हत्या की सुपारी दी हो.

माता-पिता की इकलौती संतान थी

मिडल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाली जूनियर डॉक्टर अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. बचपन से ही प्रतिभाशाली थी. यही वजह थी कि परिवार ने डॉक्टर बनाने का सपना देखा. पहले ही मौके में उसे मेडिकल की पढ़ाई का मौका मिला. मगर, उसके साथ ही हुई हैवानियत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है.