ब्रेकिंग
Delayed Monsoon in Delhi: इस बार समय पर नहीं आएगा मानसून? मौसम विभाग ने गर्मी से राहत पर दिया बड़ा अप... Ram Mandir Donation Scam: करोड़ों के दान गबन का खुलासा; अयोध्या में दानपात्रों से नकदी चोरी का पूरा '... Khan Sir Controversy: पटना कोचिंग विवाद में नया मोड़; पुलिस जांच में खुलासा- 'आत्मरक्षा नहीं, दहशत फ... Tej Pratap Yadav Controversy: पूर्व मंत्री तेज प्रताप के खिलाफ FIR दर्ज; आकाश यादव ने लगाए घर में घु... Mumbai Versova Suicide Case: मुंबई घूमने आए युवक ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान; प्रेमिका के साथ आया था... Monsoon Update 2026: देश के कई राज्यों में बढ़ा मानसून का दायरा; दिल्ली, बिहार और यूपी समेत इन राज्यो... Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस...

तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी, IRCTC चलाएगा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, होंगे इन तीर्थ स्थलों के दर्शन

इंदौर। दक्षिण भारत दर्शन और पुरी, गंगासागर, काशी यात्रा के इच्छुक यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी की दो भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सितंबर में रवाना होगी। वहीं दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए पहली ट्रेन 4 सितंबर और पुरी, गंगासागर भव्य काशी यात्रा के दूसरी ट्रेन 20सितंबर को रवाना होगी।

दरअसल, मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाता है। इसी क्रम में 04 सितंबर को एक ट्रेन दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी। 09 रातें, 10 दिनों की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेन्द्रम के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसी तरह पुरी, गंगासागर भव्य काशी यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन दिनांक 20 सितंबर को रवाना होगी, जो पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराएगी।

आईआरसीटीसी ने इन ट्रेनों में स्लीपर इकोनामिक श्रेणी, थर्ड एसीस्टैंडर्ड श्रेणी और सेकंड एसी कम्फर्ट श्रेणी निर्धारित की है। इन दोनों ट्रेनों के लिए आईआरसीटीसी ने शुल्क निर्धारित किया है। अलग-अलग श्रेणी के लिए यात्रियों को अलग-अलग किराया देना होगा।