ब्रेकिंग
JCL 2026 Semifinal Result: कुमार करण की आतिशी पारी; जमशेदपुर स्टीलर्स और छोटानागपुर रॉयल्स फाइनल में Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज; कहीं तेज बारिश तो कहीं हीट वेव का अलर्ट Giridih Crime News: गिरिडीह में वृद्ध की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या; जमीन विवाद की आशंका, जांच में जु... Pakur News: चूहे का शिकार करने के चक्कर में बिल में फंसा 4.5 फीट लंबा कोबरा; वन विभाग ने किया रेस्क्... Jharkhand Police News: गृह मंत्रालय के आदेश के बाद भी 24 जिलों में लापरवाही; नस्लीय भेदभाव की रिपोर्... World Olympic Day 2026: रांची में विश्व ओलंपिक दिवस का भव्य आयोजन; मैराथन दौड़ और खिलाड़ियों का हुआ सम... Dr. Syama Prasad Mookerjee Balidan Diwas: रांची में बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; कहा- डॉ. मुखर्ज... Ranchi News: अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी जमीन; रांची नगर निगम अब बनाएगा पार्क और वेंडर्स मार्केट Dhanbad News: बेलगड़िया के पास मोहली बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव; पेयजल और रोशनी के लिए ... Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध...

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से होंगी, टाइम टेबल जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अगले साल 25 फरवरी से शुरू होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टाइम टेबल जारी किया है। 18 लाख से अधिक परीक्षार्थी दोनों परीक्षा में शामिल होंगे।

31 जुलाई को घोषित हुआ था सप्‍लीमेंट्री का रिजल्‍ट

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने गत 31 जुलाई, 2024 को एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 जारी कर दिया था। जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से एमपी 10वीं और 12वीं के नतीजे देख सकते हैं।

10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 106,809 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 79,065 पास हुए। कक्षा 10 के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.04% है, जबकि कक्षा 12 के लिए 62.42%% है।

12वीं सप्लीमेंट्री के लिए कुल 99,568 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 62,147 पास हुए। एमपी 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और आवेदन संख्या और रोल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।