ब्रेकिंग
Gold Price Jalandhar: जालंधर में सोना-चांदी हुआ सस्ता; जानें क्या है आज का नया रेट और मार्केट अपडेट Ludhiana News: मानवाधिकार कमीशन सख्त; सरकारी रिकॉर्ड में 'नशेड़ी' बताए जाने पर सिविल सर्जन तलब Sultanpur Lodhi News: भीषण गर्मी का असर; सुल्तानपुर लोधी में 3 दिन बंद रहेंगी सुनार की दुकानें Attack on BJP Leader Bathinda: सिविल डिफेंस चीफ वार्डन के घर फेंका पेट्रोल बम; सीसीटीवी खंगाल रही पु... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड़; विदेश से संचालित गैंग के 2 शूटर गिरफ्... Jalandhar News: जालंधर वासियों को बड़ी राहत; गुरु नानकपुरा और गढ़ा रेलवे फाटक पर बनेंगे ओवरब्रिज Sanjay Barwasni Protest: सोनीपत में जिला पार्षद का प्रदर्शन; अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे... HTET 2025 Application Correction: हरियाणा TET परीक्षा आवेदन में सुधार का मौका; 25 जून तक करें त्रुटि... Namo Bharat Corridor Haryana: हरियाणा की नई मेट्रो और नमो भारत परियोजनाओं को मिली मंजूरी; 33,000 करो... Chandigarh Education Department News: शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; CCL प्रक्रिया हुई सरल...

इंदौर नगर निगम घोटाले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, चलाई वाटर कैनन

इंदौर। इंदौर नगर निगम में हुए बड़े घोटाले के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाई।

उल्‍लेखनीय है कि इंदौर नगर निगम में पिछले दिनों फर्जी बिल के साथ कुछ अन्‍य घोटालों का खुलासा हुआ है। इसके विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन का आह्वान किया था।

प्रदर्शन का आयोजन नगर न‍िगम कार्यालय के पास किया गया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर में घुसने का प्रयास किया। इन्‍हें पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके लिए वाटर कैनन का सहारा लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान मप्र कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी के साथ अन्‍य वर‍िष्‍ठ नेता भी शाम‍िल हुए। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्‍यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और जिला अध्‍यक्ष सदाशि‍व यादव भी नजर आए।

उल्‍लेखनीय है कि दोनों नेताओं को पिछले दिनों गांधी भवन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आगमन पर खातिरदारी के कारण निलंबि‍त करने की बात सामने आई थी। जानकारी मिली है कि वाटर कैनन की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। उसे अस्‍पताल भेजा गया है।