ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...

काली घटाएं, बारिश, दिन में अंधेरा… दिल्ली-NCR में बदला मौसम, 10 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की अल सुबह कई जगह झमाझम बारिश हुई है. गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली में सुबह चार बजे से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई. सुबह सुबह ही दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में काली घटाएं छा गई और दिन में ही अंधेरा हो गया. हालांकि नोएडा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है. इसी प्रकार गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा बाकी दिल्ली में भी कई जगह हल्की बारिश तो कहीं फुहारे पड़े हैं. इसी प्रकार गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ के अलावा मध्य प्रदेश के मंडला और महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश हुई है. जबकि गोवा, मेघालय, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है.

भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को ही मौसम में हो रहे तेजी से बदलाव को देखते हुए दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. दरअसल दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को चटखदार धूप निकली थी. हालांकि मंगलवार की शाम को काफी उमस भी हो गई थी. इसी प्रकार रात में दस बजे से ही आसमान में घने बादल छा गए थे. गर्मी और उमस के बीच रात तो बीत गई, लेकिन सुबह चार बजे रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया.

मौसम विभाग ने जारी किया था बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक इस मानसून सीजन के दौरान गाजियाबाद के अलावा पूर्वी दिल्ली के शहादरा और आनंद विहार इलाके में पहली बार अच्छी बारिश हुई है. इस बारिश का असर कुछ हद तक नोएडा में भी रहा. नोएडा के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है. हालांकि यमुना के किनारे वाले ज्यादातर हिस्से सूखे ही रहे. इसी प्रकार पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार से लेकर अक्षरधाम के इलाकों में भी बारिश हुई है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था.इसमें खासतौर पर गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ से लेकर मध्य प्रदेश के मंडला और महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी.

6 राज्यों में 26 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

इन सभी इलाकों में मंगलवार की देर रात से ही बारिश हो रही है. वहीं बाकी गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के हिस्सों में भी कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गोवा, मेघालय, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के भी बड़े हिस्सों में आज तेज बारिश की सूचना है. इन सभी राज्यों में बीते 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 26 जुलाई यानी शुक्रवार तक बारिश का दौर जारी रहेगा.