ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...

इंदौर में ऑर्गन डोनेशन, 73 साल की महिला की जान बचाने आयुष के फेफड़े पहुंचे चेन्नई

इंदौर इंदौर में सोमवार को जुपिटर विशेष अस्पताल से एयरपोर्ट तक 57वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इंदौर के 22 वर्षीय आयुष पंजाबी के फेफड़े चेन्नई में चार्डर प्लेन से पहुंचाए गए। जो वहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती 73 वर्षीय महिला को नया जीवन देंगे। वहीं लिवर अस्पताल में ही भर्ती 58 वर्षीय पुरुष को ट्रांसप्लांट किया गया। यह प्रक्रिया रात एक बजे तक चली। इसके अलावा नेत्र शंकर आई बैंक एवं त्वचा चोइथराम स्किन बैंक में दान की गई।

इंदौर के पागनीस पागा निवासी 22 वर्षीय आयुष पंजाबी को 18 जुलाई को सीवियर ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने रविवार शाम 7.50 बजे और सोमवार सुबह 6.29 बजे ब्रेन डेड घोषित किया।

चार लोगो ने दिया नया जीवन

आयुष के अंगों ने चार लोगों को नया जीवन दिया है। शाम 7.20 बजे एयरपोर्ट के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया व एंबुलेंस को एयरपोर्ट तक पहुंचने में 18 मिनट लगे। यहां चार्टर प्लेन से दोपहर 3:30 बजे पहुंच गया था।

मुस्कान ग्रुप के जीतू बगानी व संदीपन आर्य ने बताया कि आयुष के पिता और उनके परिवार ने अंगों को दान करने का निर्णय लिया था। मरीज को क्रोनिक किडनी रोग व ब्रेन हेमरेज सहित कई बीमारियां थीं।

पिछले डेढ़ साल से किडनी की परेशानी थी

अस्पताल से जब आयुष के फेफड़े एयरपोर्ट लेकर जा रहे थे तो माता-पिता अपने आंसू रोक नहीं पाए। उन्होंने हाथ जोड़कर अपने बेटे के अंगों को विदा किया। पिता ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से उसे किडनी की परेशानी थी।

उच्च रक्तचाप के कारण आयुष स्वयं गुर्दा रोगी भी थे। इस कारण उनका हाथ और हाथ दान नहीं किया जा सका। पेनक्रियाज एवं छोटी आंत के लिए पूरे भारत से किसी भी इंस्टीट्यूट की एप्रोच नहीं हुई थी।

दो लोब ही आएंगे उपयोग में

अधिकारियों के मुताबिक डोनर के फेफड़े भी आंशिक रूप से प्रभावित हुए थे। महिला को नया जीवन देने के लिए फेफड़ों के दो लोबों का उपयोग करेंगे।