ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...

छिंदवाड़ा में आदिवासी समाज के युवक की रिहाई पर चक्का जाम खत्म, ऐसे बनी बात

दमुआ छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा के दमुआ में सिंचाई काम्प्लेक्स के तहत हिरदागढ़ में बनने वाले संगम 1 बांध का विरोध करने वाले प्रभावित आदिवासी समाज का चक्काजाम किया गया। धनपाल उर्फ धन्नू धुर्वे की रिहाई प्रकिया शुरू होते ही खत्म हो गया।

गिरफ्तारी को असंवैधानिक बता कर प्रशासन से उसे छुड़ाने की मांग कर रहे थे

लगभग दो घंटे तक दीन दयाल तिराहे पर बैठे आदिवासी समाज ने शुक्रवार को थाने में अपने साथी की रिहाई की मांग यह कहते हुए की थी कि आखिर किस अपराध में उस पर मामला बनाया गया आदिवासी समाज के लोग धन्नू धुर्वे की प्रशासन द्वारा की गई गिरफ्तारी को असंवैधानिक बता कर प्रशासन से उसे छुड़ाने की मांग कर रहे थे।

बांध निर्माण से पहले ग्राम सभा की स्वीकृति लेनी थी

समाज के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पेसा एक्ट लागू है ऐसे में बांध निर्माण से पहले ग्राम सभा की स्वीकृति लेनी थी। यह भी कहा गया कि ग्राम सभा लोकसभा विधानसभा से ऊपर है। समाज ने शनिवार भी थाने में ग्रामसभा लगा कर पुलिस प्रशासन से धन्नू धुर्वे की गिरफ्तारी की वजह पर सवाल जवाब कर रहे थे।

गैर जमानती धारा के तहत पंजीबद्ध मामले में आरोपित था

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने समाज के लोगों को यह समझाने की कोशिश भी की कि वह गैर जमानती धारा के तहत पंजीबद्ध मामले में आरोपित था। इसीलिए उसकी गिरफ्तारी की गई। आदिवासी समाज और पुलिस प्रशासन के बीच सोमवार भी वैसी ही सवाल जवाब हुए जैसे शनिवार हुए थे।समाज ने अपने आंदोलन को बढ़ाते हुए चक्काजाम तक पहुंचा दिया।

जुन्नारदेव और परासिया एसडीओपी से युवक की चर्चा हुई

लगभग 3 बजे से लोग 5 बजे के आसपास तक तिराहे पर जमे रहे। इस बीच आंदोलन की अगुवाई करने वाला शिव रावण गोंड हाथों में कागज लेकर पुलिस के अधिकारियों से चर्चा करने थाने के मुख्य गेट तक आया। यहां जुन्नारदेव और परासिया एसडीओपी से उसकी चर्चा हुई ।प्रशासनिक अधिकारियों ने धन्नू धुर्वे की रिहाई के लिए प्रक्रिया संबंध बातें की । पुलिस का एक अधिकारी और समाज के कुछ लोग धन्नू धुर्वे को लाने के लिए निकले और अगुवाई करने वाला नेता समाज को लेकर गोंडवाना भवन की तरफ बढ़ गया ।