ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

रतलाम में चड्डी-बनियान गिरोह का आतंक, दिन में महिलाओं से छीन रहे गहने, रात में फेंक रहे पत्थर

 रतलाम: रतलाम के जावरा में एक बार फिर चड्डी-बनियान गिरोह सक्रिय हो गया है। बीती रात में चड्डी-बनियान गिरोह जावरा की काटजूनगर व विद्युत कालोनी में वारदात करने पहुंच गया। लोगों के जागने पर पत्थर फेंक कर गिरोह के सदस्य भाग निकले। लोग नहीं जागते तो चोर वारदात करने में सफल हो जाते। चोरों के आने-जाने व पत्थर फेंकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

रविवार व सोमवार की दरमियानी रात एक से दो बजे के बीच जावरा की काटजूनगर व विद्युत कालोनी के लोग घरों में सोए हुए थे। तभी चड्डी व बनियान पहने तथा मुंह पर कपड़ा बांधे तीन चोर कालोनी में पहुंचे। अपने जूते-चप्पल हाथ में लिए हुए थे। वे किसी घर को निशाना बनाने के लिए इधर-उधर चक्कर लगा रहे थे।

अचानक खुली युवती की नींद

रात में एक युवती की नींद खुली तो उसने खिड़की को चोरों को घूमते हुए देखा। उसने तत्काल स्वजन को जानकारी दी और आसपास के लोगों को फोन लगाकर चोरों के आने के बारे में बताया। इस पर कई घरों के लोग जागे। लोगों के जागने व कुछ लोगों के घरों से बाहर निकलने पर चोरों ने पत्थर फेंकना शुरू किया। इसके बाद चोर वहां से भाग निकले।

सीसीटीवी फुटेज में कैद

लोगों ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पाया कि चड्डी-बनियान पहने तीन चोर आए थे। लोगों ने कैमरे के फुटेज लेकर पुलिस को सौंपे है। चोरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।

बीते दिन जावरा नगर में रविवार सुबह एक घर के बाहर से व्यक्ति बाइक चुराकर ले गया। इसके बाद लुटेरा मार्निंग वाक कर रही महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भाग निकला। लूट की वारदात के आरोपित का पुलिस अभी पता नहीं लगा पाई है।

गश्त चालू करने की मांग

सोमवार सुबह कालोनी के अनेक लोग औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा पहुंचे तथा लिखित में आवेदन देकर कालोनियों में रात्रि गश्त चालू कराने की मांग की। आवेदन में कहा गया है कि महू-नीमच रोड से लगी काटजू नगर व विद्युत कालोनी में रात में चोर घुम रहे थे।