ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

गर्लफ्रेंड ने मांगा फोन का पासवर्ड तो समुद्र कूद में गया लड़का, बोला- तैरकर चला जाऊंगा घर !

सोशल मीडिया पर पति-पत्नी और  गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रैंड के बीच फोन पासवर्ड से जुड़े कई चटपटे किस्से देखने और सुनने को मिलते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक लड़के के साथ जो हुआ उसके बारे में लोग हैरान रह गए। यह मामला इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।हैरानी की बात तो ये है कि  जब गर्लफ्रेंड ने उससे फोन का पासवर्ड मांगा तो लड़के ने समुद्र में छलांग लगा दी।बताया जा रहा है कि  लड़का अपनी गर्लफ्रेंड और पुलिस के सामने समुद्र में कूद गया क्योंकि वह अपने फोन का पासवर्ड  अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं देना चाहता था। मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का बताया जा रहा है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी उसका पीछा करते रहे और लगभग 7 मिनट तक तैरकर वह लड़का समुद्र किनारे भी पहुंच गया। यूट्यूब चैनल Arrested on Cam पर पूरा वीडियो अपलोड भी किया गया है। इसके साथ ही X पर न्यूयार्क पोस्ट ने अपने हैंडल @nypost से तस्वीरें शेयर कर घटना की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़का पुलिस से काफी देर तक बात और बहस करता नजर आ रहा है और अगले ही पल वो नाव से कूद जाता है।इस बीच कूदने से पहले वो पुलिस से ये भी पूछता है कि अगर वो कूद जाएगा तो क्या होगा। हालांकि, किनारे पहुंचने पर  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को समुद्र के इस इलाके में संदिग्ध नाव की सूचना मिली थी। पुलिस अधिकारियों ने लड़के और उसकी गर्लफ्रेंड से पहचान के लिए डॉक्यूमेंट मांगे लेकिन लड़का अपना पहचान पत्र पुलिस को नहीं दिखाना चाहता था।  पुलिस के  समझाने के बावजूद लड़का अपनी बात पर अड़ा रहा और कहता रहा और पुलिस से  वारंट की मांग कर ली। इस बीच गर्लफ्रेंड उसे लगातार शांत होने के लिए कहती रही। इस दौरान गर्लफ्रेंड ने लड़के से उसका फोन मांगा, ताकि वो बॉस से बात करवाकर मामले को शांत कर सके  लेकिन वो तैयार नहीं हुआ और नाव से समुद्र में कूद गया।  उसकी गर्लफ्रेंड उसे पानी में कूदने पर ब्रेकअप करने की धमकी भी दे रही थी, लेकिन बावजूद इसके लड़के ने एक न मानी और वो देखते ही देखते पानी में कूद गया। सोशल मीडिया पर अब ये मामला जमकर वायरल हो रहा है।