ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

सड़क पर उतरे इंदौर कलेक्टर, शहर की यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण..

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने कमर कस ली है, कलेक्टर आशीष सिंह सहित पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के सभी बड़े अधिकारी सुबह कलेक्टर आशीष सिंह के साथ कदमताल करते हुए नजर आए, कलेक्टर ने शहर के प्रमुख चौराहों का दौरा किया और यहाँ लगने वाले ट्राफिक जाम के हालातों को बारीकी से देखा, कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने,रोटरी को छोटा करने और यहां से अतिक्रमण हटाने के अहम् मुद्दों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 कलेक्टर आशीष सिंह ने पाटनीपुरा इलाके से अपने दौरे की शुरुआत की, इसके बाद वे विजय नगर,रेडिसन चौराहा,सत्यसाई चौराहा और पलासिया सहित कुल 7 प्रमुख चौराहों पर पहुंचे और यहाँ की स्थिति को बारीकी से देखा। नगर निगम ,प्रशासन और यातायात विभाग के अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों की स्थिति से कलेक्टर को अवगत कराया, कलेक्टर आशीष सिंह ने भी इन सभी चौराहों पर सुधार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक़ शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने पहले 15 चौराहे चिन्हित किये गए है, यहाँ पर सबसे पहले सुधार के काम किये जाएंगे ताकि शहरवासियों को ट्राफिक जाम की समस्या से निजात मिल सके .अब देखना होगा की शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए किये जा रहे ये प्रयास कितने सफल साबित होते है।