ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

बालाघाट में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, पति ने कीटनाशक का किया सेवन

लांजी। जिले के बहेला थाना के मनेरी गांव में बुधवार को सुबह आठ से नौ बजे के बीच पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रक्तरंजिश हालत में शव बरामद किया। वहीं रुपझर थाना क्षेत्र के ग्राम दीनाटोला में पत्नी के साथ हुए विवाद में पति ने खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। स्वास्थ्य खराब होने पर पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनेरी गांव में कैलाश हटीले 50 वर्ष के तीन बच्चे हैं

बहेला थाना के मनेरी गांव में कैलाश हटीले 50 वर्ष के तीन बच्चे हैं जो कि सभी अलग-अलग रहते है और वो अपनी पत्नी सरीता हटीले 45 वर्ष के साथ गांव में रहता था। बुधवार को सुबह पत्नी सरिता हटीले 45 वर्ष के साथ घरेलू विवाद के चलते गला काटकर हत्या कर दी। जिसके सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के कारण पूरा चेहरा खून से लाल हाे गया और आसपास की जमीन भी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी

बताया गया है कि कैलाश ने घटना के बाद बहेला पुलिस के सामने खुद सरेंडर कर दिया। एसआइ दीपक शर्मा ने बताया कि मनेरी गांव में एक महिला का उसके घर पर ही रक्तरंजिश हालत में शव देखा गया। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

विवाद के बाद पति ने कीटनाशक का किया सेवन

रुपझर थाना क्षेत्र के ग्राम दीनाटोला निवासी रामप्रसाद पिता गेंदलाल आर्मो (35) वर्ष खेती करता है। बताया गया कि रामप्रसाद शराब पीने का आदी है और शराब के नशे में पत्नी विमला के साथ विवाद करता है। मंगलवार को भी रामप्रसाद शराब का सेवन कर घर आया था। शराब पीने से मना करने पर वह विमला के साथ विवाद करने लगा।

आवेश में आकर रामप्रसाद ने खेत में डालने वाली कीटनाशक पी लिया

पति-पत्नी के बीच हुए इस विवाद के बीच आवेश में आकर रामप्रसाद ने खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। कीटनाशक का सेवन करने वाली बात रामप्रसाद ने अपने भाई शिवप्रसाद को बताई। शिवप्रसाद ने परिजनों को मामले की सूचना देकर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।