ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, सीएम समेत सभी मंत्री खुद भरेंगे अपना इनकम टैक्स

भोपाल: सीएम मोहन यादव ने इनकम टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा की है। अब मध्य प्रदेश के मंत्री खुद अपना इनकम टैक्स भरेंगे। मोहन सरकार ने 52 साल बाद ये फैसला बदला है। खुद मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगण भी अपना इनकम टैक्स वहन करेंगे। इससे शासन पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा।

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मोहन कैबिनेट ने मंजूरी दी। कैबिनेट ने फैसला किया कि अब मंत्रियों का इनकम टैक्स सरकार जमा नहीं करेगी, इसका भुगतान अब खुद मंत्रियों को करना होगा। सरकार ने 1972 का यह नियम बदल दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में सीएम डॉ यादव ने इसका सुझाव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति दी। कैबिनेट में जेल सुधार के लिए कैसे सुविधाएं बढ़ाई जाए और कैदियों को रोजगार से जोड़ा जाए इस दिशा में सरकार जल्दी विधानसभा में विधेयक लाएगी।

कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि शहीदों के माता-पिता को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। अब जो भी सहायता राशि शहीद को दी जाती है उसकी 50% माता-पिता को भी दी जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट में और भी कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। साथ ही आने वाले विधानसभा सत्र में लाए जाने विधेयकों पर भी कैबिनेट के सदस्यों से सुझाव मांगे गए।

बता दें कि 1972 में नियम बना था जिसके तहत मंत्रियों का इनकम टैक्स सरकार भर रही थी। लेकिन अब मोहन सरकार ने 52 साल बाद इस फैसले को बदल दिया है। अब सीएम मोहन यादव के साथ साथ सभी मंत्री अपना इनकम टैक्स अपनी पॉकेट से भरेंगे। यह निर्णय आज मंत्री परिषद की बैठक में हुआ।