ब्रेकिंग
Delhi Monsoon Update: दिल्ली में मानसून का इंतजार बढ़ेगा; जुलाई के पहले हफ्ते तक हो सकती है दस्तक, जा... Delayed Monsoon in Delhi: इस बार समय पर नहीं आएगा मानसून? मौसम विभाग ने गर्मी से राहत पर दिया बड़ा अप... Ram Mandir Donation Scam: करोड़ों के दान गबन का खुलासा; अयोध्या में दानपात्रों से नकदी चोरी का पूरा '... Khan Sir Controversy: पटना कोचिंग विवाद में नया मोड़; पुलिस जांच में खुलासा- 'आत्मरक्षा नहीं, दहशत फ... Tej Pratap Yadav Controversy: पूर्व मंत्री तेज प्रताप के खिलाफ FIR दर्ज; आकाश यादव ने लगाए घर में घु... Mumbai Versova Suicide Case: मुंबई घूमने आए युवक ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान; प्रेमिका के साथ आया था... Monsoon Update 2026: देश के कई राज्यों में बढ़ा मानसून का दायरा; दिल्ली, बिहार और यूपी समेत इन राज्यो... Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर

NEET: ‘पेपर लीक में तेजस्वी यादव के करीबी का हाथ’, बिहार के डिप्टी सीएम का बड़ा दावा

नीट पेपर लीक मामले पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बड़ा दावा किया. विजय सिन्हा ने कहा कि नीट पेपर लीक के आरोपी सिकंदर कुमार के लिए तेजस्वी के करीबी, उनके सचिव PS (Personal secretary) ने गेस्ट हाउस बुक करवाया था. विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के PS प्रीतम यादव के कहने पर सिकंदर के लिए गेस्ट हाउस बुक किया गया था.

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दावा किया कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी के पीए प्रीतम कुमार के कहने पर नीट पेपर लीक के आरोपी सिकंदर कुमार के के नाम पर एनएचआई के गेस्ट हाउस में बुकिंग हुई थी. विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि प्रीतम कुमार ने गेस्ट हाउस की बुकिंग के लिए पहले एक मई को 9 बजकर 7 मिनट पर और फिर 4 मई को दो बार फोन किए.

दबाव बनाकर कराई बुकिंग

विजय सिन्हा ने आगे बताया कि अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दबाव बनाकर गेस्ट हाउस की बुकिंग कराई. पहले दिन उनके फोन को सीरियस नहीं लिया गया था. साथ ही डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि गेस्ट हाउस में रुकने के लिए आवंटन पत्र नहीं था, लेकिन लोग वहां पर रुके थे. हालांकि, विजय सिन्हा पथ निर्माण मंत्री भी हैं और उनके अंडर ही यह गेस्ट हाउस भी आता है. इसके साथ ही पथ निर्माण विभाग पहले तेजस्वी यादव के पास था.