ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

एग लवर हैं तो जान लें गर्मियों में अंडा खाते वक्त किन बातों का रखें ध्यान

प्रोटीन के सोर्स की बात आती है तो लोगों को अंडा बेस्ट ऑप्शन लगता है और खासतौर पर डेली वर्कआउट करने वाले लोग तो अंडा खाना काफी पसंद करते हैं. सेलेनियम, फोलेट, जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, ई, डी, और विटामिन बी-2, बी-5, बी-6, बी-12 जैसे कई न्यूट्रिशन से भरपूर अंडा गर्म तासीर का माना गया है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन सोच-समझकर करना चाहिए.

प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों का खजाना अंडा मांसपेशियों को मजबूती देने के अलावा सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है, जैसे आंखों को हेल्दी रखना, हड्डियां मजबूत बनाना, इम्यूनिटी बूस्ट करना, आदि. फिलहाल जान लेते हैं कि गर्मियों में अंडा खाते वक्त किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए.

खरीदते वक्त रखें ध्यान

गर्मियों में सबसे पहले अंडा खरीदते वक्त ध्यान रखना चाहिए. अगर गलती से आपने खराब अंडा खा लिया तो सेहत को नुकसान हो सकता है. इसके लिए आप साबुत कच्चे अंडे को पानी में डालकर चेक कर सकते हैं. अगर अंडा पानी में तैरने लगता है तो समझिए कि वो काफी पुराना हो चुका है.

पीला भाग निकालकर खाएं

अंडे की जर्दी यानी पीला भाग ज्यादा गर्म माना जाता है. इसके अलावा इसमें वसा की मात्रा भी ज्यादा पाई जाती है. अगर आप एग लवर हैं और डेली अंडे का सेवन करते हैं तो कोशिश करें कि इसका पीला भाग न खाएं, नहीं तो आपको पचाने में परेशानी हो सकती है.

रोजाना गर्मी में कितने अंडे खाना है सही

गर्मी के मौसम में अंडा खाते हैं तो कोशिश करें कि एक या फिर दो अंडे से ज्यादा न खाएं, नहीं तो आपको ब्लोटिंग, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही अंडा ज्यादा खाने से शरीर का तापमान भी बढ़ सकता है.

ये लोग अंडा खाने से करें परहेज

उन लोगों को अंडा खाने से बचना चाहिए, जिन्हें गर्मी के दिनों में पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हो, नहीं तो इससे अपच, दस्त, उल्टी हो सकती है. इसके अलावा जिन लोगों को गर्मी की वजह से बहुत ज्यादा चक्कर आदि आने की समस्या होती है, उन्हें भी अंडे के सेवन से बचना चाहिए.