ब्रेकिंग
Ranchi Theft Case: रांची में शातिर चोरों का तांडव; पुंदाग में घर को बनाया निशाना, 12 लाख के गहने और ... Palamu Mystery Disease: पलामू में रहस्यमयी बीमारी से दो मौतें; अंधविश्वास के चलते इलाज में देरी, मचा... Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव हारने के बाद महागठबंधन में तकरार; इरफान अंसारी के बया... Ludhiana Road Accident: लुधियाना में दर्दनाक हिट-एंड-रन; अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवती ... Ludhiana Missing Case: लुधियाना में 13 साल की मासूम संदिग्ध हालातों में लापता; नकदी और गहने लेकर घर ... Ludhiana Firing News: लुधियाना में पार्किंग विवाद पर 'आप' नेता पर गोलीबारी का आरोप; मॉडल टाउन में दह... Gurdaspur Fire News: गवर्नमेंट कॉलेज रोड स्थित कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग; फायर ब्रिगेड ने पाया ... Faridkot Central Jail News: जेल में फिर चला सर्च ऑपरेशन; 5 बंदियों से बरामद हुए 6 मोबाइल फोन Visa Fraud in Dinanagar: जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों की ठगी; 2 महिलाओं समेत 3 पर मामला दर्ज Bathinda Canal Breach: बठिंडा-मानसा रोड पर टूटी नहर; खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान का अंद...

प्रेमिका ने घर जाकर मारी थीं चप्पलें तो शादीशुदा प्रेमी ने पत्नी-बेटे के साथ मिलकर कर दी हत्या

डेढ़ साल पहले मुरैना में ग्वालियर की महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाकर पुलिस ने उसके शादीशुदा प्रेमी, उसकी पत्नी व बेटे को गिरफ्तार कर किया है। स्टोन पार्क के पास रहने वाली महिला आरोपित प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी के चलते उसने उसके घर जाकर चप्पलों से मारपीट कर दी थी। इसका बदला लेने उसे मौत के घाट उतार दिया था।

2022 में मुरैना के कुतवार बांध के पास मिला था महिला का शव

 

 

एक नवंबर 2022 को मुरैना पुलिस को कुतवार बांध के पास झाड़ियों में महिला का शव मिला था। 26 साल की महिला की शिनाख्त ग्वालियर के पुरानी छावनी स्थित स्टोन पार्क के पास सीमा खान पत्नी अनवर खान के रूप में हुई। पता चला कि सीमा पति को छोड़कर स्टोन पार्क के पास रहने वाले हामिद अली उर्फ मुन्ना के साथ रहने लगी थी। घटना की जांच में पता चला कि हामिद अपने परिवार के साथ डेढ़ साल पहले ही यहां से जा चुका है।

प्रेमी पर शादी का दवाब बना रही थी महिला

 

 

 

हामिद के मुरैना के सवितापुरा में किराए के मकान में रहने की जानकारी मिली तो पुलिस ने हिरासत में लेकर सीमा खान के बारे में पूछताछ की। हामिद अली उम्र 48 साल ने बताया कि उसका सीमा से प्रेम प्रसंग था, वह शादी का दबाव बना रही थी। घटना से चार पांच दिन पहले हामिद के घर आकर मोहल्ले के सामने गाली गलौच की और चप्पलों से मारपीट कर दी थी।

जिसका बदला लेने के लिए वह सीमा को कुतवार बांध के पास ले गया, जहां उसने अपनी पत्नी शबनम बानो उम्र 40 साल व बेटे इमरान उम्र 22 साल को फोन कर बुला लिया। इसके बाद पत्नी शबनम ने अपने दुप्पटे से सीमा का गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं शव को डेम के पास झाड़ियों में छुपा दिया। पुलिस ने इस मामले में हामिद, शबनम व इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।