ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

इंदौर की आबोहवा सुधारने के लिए होंगे हर संभव प्रयास, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ की बैठक..

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जिले में 51 लाख पौधे रोपने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हर दिन बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मंत्री विजयवर्गीय ने रेसीडेंसी कोठी में जिले के सभी विभागों के आला अधिकारियों की बैठक ली और अभियान को सार्थक बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने मीडिया से भी चर्चा की। मंत्री विजयवर्गीय ने इस पुनीत कार्य में शहर के लोगों से भी अपील की है, कि एक – एक परिवार मिलकर दस – दस पौधे अवश्य लगाएं।

इसके अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की कुछ बड़ी साइट्स जैसे रेवती रेंज की डेढ़ सौ एकड़ की पहाड़ी और बिजासन की 14 हेक्टेयर जैसी बड़ी लैंड पर वृहद स्तर पर पौधारोपण करने की योजना है, जिसे लेकर बैठक में जिला कलेक्टर आशीष सिंह और डीएफओ महेंद्र सोलंकी से अपडेट लिया और आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि दो तरह का प्लांटेशन किया जाएगा। इसमें 80 प्रतिशत पेड़ ऑक्सीजन देने वाले होंगे जो शासकीय जमीन पर लगाए जाएंगे। हर वार्ड में रूफ टॉप गार्डन तैयार किए जायेंगे। इसके बाद 85 वार्डों में कंपटीशन होगा जिसके बाद पुरस्कार दिए

इस संबंध में मेयर पुष्प मित्र भार्गव ने अधिक जानकारी दी और ये भी कहा की पौधारोपण की कैम्पिंग की लॉन्चिंग मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा ली गई बैठक में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और निगम आयुक्त शिवम वर्मा, आईडीए सीईओ ओमप्रकाश अहिरवार और वन विभाग के डीएफओ महेंद्र सोलंकी समेत अन्य विभागों के जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।