ब्रेकिंग
शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम...

बेखौफ बदमाश दे रहे चुनौती, एक के बाद एक तीन बड़ी वारदातों ने हिलाया दतिया, पुलिस महकमें में हड़कंप

अगर कहा जाए कि दतिया में बदमाश पुलिस को चोर सिपाही का खेल खेला रहे हैं तो वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से शायद यह गलत नहीं होगा। जिले में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या, हत्या के प्रयास जैसी घटनाएं कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन पुलिस लाचार दिखाई दे रही है। जिले में हो रही ताबड़तोड़ घटनाओं से जिला थर्रा गया है। पुलिस एक हत्या को वर्कआउट नहीं कर पाती कि, बदमाश दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं। पुलिस पर सुरक्षा का भरोसा करने वाली जनता अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है।

कोतवाली थाना अंतर्गत होलीपूरा इलाके में बीते सोमवार की देर रात दो पक्षों में आपसी विवाद में गोलीबारी हो गई। जिसमें एक पक्ष के दो लोग और दूसरे पक्ष का 1 व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। तीनों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। वही पिछले 15 दिनों की बात करे तो सबसे पहला मामला जिला अस्पताल का है। यहां बेखोफ बदमाश एक एंबुलेंस चालक का दिनदहाड़े अपहरण करते हैं। युवक को मरणासन्न हालत में हाईवे किनारे छोड़ कर भाग जाते हैं।

इस के बाद गांव तोड़ा में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी होती है। जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो जाता है। बीते रविवार की शाम इंदरगढ़ में एक दवा व्यापारी की लूट के इरादे से हत्या कर दी जाती है। पुलिस इस मामले को वर्कआउट नहीं कर पाती कि तब तक कोतवाली थाना इलाके में आपसी रंजिश में गोलीबारी हो जाती है। इस घटना में भी 3 लोग घायल हो जाते हैं। वही कुछ मामलों में पुलिस एक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चैन की नींद लेकर सो जाती है।