ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ...

मोदी कैबिनेट में MP के 5 सांसद शामिल, शिवराज-सिंधिया को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नरेंद्र मोदी ने हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ उनके 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। मोदी कैबिनेट में इस बार मध्य प्रदेश से पांच सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया।

पहली बार केंद्र में मंत्री बने शिवराज

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दो अहम विभाग दिए गए हैं। उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। चार बार सीएम बनने के बाद अब पहली बार उन्हें मोदी कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिली है।

सिंधिया दूसरी बार बने केंद्र में मंत्री

बीजेपी के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मोदी कैबिनेट में दूसरी बार बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस बार उन्हें दूरसंचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली सरकार में उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

वीरेंद्र कुमार खटीक

मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा से आठ बार से सांसदी जीतने वाले वीरेंद्र कुमार खटीक को भी मोदी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। खटीक को कैबिनेट में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सौंपा गया है। वे पहली बार 2017 में मोदी कैबिनेट में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री बने थे। इसके अलावा साल 2021 में उन्हें केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का प्रभार दिया गया है।

दुर्गादास उईके

बैतूल से सांसद दुर्गादास उईके को भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्हें जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सावित्री ठाकुर

मध्य प्रदेश के धार से लोकसभा जीतकर आईं आदिवासी नेता सावित्री ठाकुर को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।