ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

JCB लेकर खेत में घुसे दबंग, गड्ढा खोदा… पुलिस के सामने ही 22 साल की लड़की को दफनाने की कोशिश की

महाराष्ट्र में जमीन के विवाद में एक बच्ची को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई. राजगढ़ तालुक के कोंढवले गांव में ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से बच्ची को जमीन में जिंदा गाड़ने लगे. जमीन पर विवाद के कारण भीड़ इकट्ठी हो गई. उसी भीड़ में से कुछ लोगों ने जमीन को कब्जा करने के लिए खेत में जेसीबी चला दी. बच्ची भी वहीं पर खड़ी थी.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर 307 का मुकदमा दर्ज कर दिया है. जल्द ही उनपर कार्रवाई की जाएगी. बच्ची की मां का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी को देखकर उसपर मिट्टी डालकर दफनाने की कोशिश की.

पुलिस के सामने की दफनाने की कोशिश

जमीन पर विवाद के कारण मौके पर भीड़ जमा हुई. भीड़ के साथ मौके पर पुलिस भी आई. बच्ची की मां की बहस भीड़ में मौजूद लोगों के साथ हुई. उसी समय पुलिसवालों के सामने भीड़ के कुछ लोगों ने बच्ची पर मिट्टी डालकर दफनाने की कोशिश की. बच्ची को दफनाने वाले लोगों को पुलिस का भी खौफ नहीं रहा.

10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ हुई एफआईआर

महिला का आरोप है कि 10-12 लोगों ने जबरदस्ती खेत में घुसने की कोशिश की. यह उस समय की बात है, जब महिला और उसके साथ कुछ लोग खेत में काम कर रहे थे. खेत में घुसे सभी लोगों ने उन्हें खेत से बाहर निकाल दिया. पीड़िता की बहन ने बताया कि खेत में घुसे लोगों उन्हें धमकी दी कि उनकी जमीन उन्हें नहीं दी जाएगी. महिला ने 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

बच्ची के कमर तक डाली मिट्टी

बच्ची को कमर दफनाने के लिए खेत में घुसे गुंडों ने बच्ची को कमर तक दफना दिया. वह चिल्लाती रही, लेकिन दबंग उसपर मिट्टी डालते रहे. जब बच्ची की जान पर बन आई तो उसे बहुत मश्किल बचाया गया.