ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

बांग्लादेशी सांसद के शव के टुकड़े नहीं मिले तो कैसे जांच करेगी पुलिस, क्या होगा अगला कदम?

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या की जांच बांग्लादेश का डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, पश्चिम बंगाल सीआईडी और कोलकाता पुलिस कर रही है. मामले की जांच के लिए टीमों के सामने कई चुनौतियां, क्योंकि सांसद के शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया था. पुलिस ने आशंका जताई है कि शव को जीवों ने खा लिया होगा. अब सवाल उठता है कि अगर शव के अंग नहीं मिलते हैं तो जांच टीम का अगला कदम क्या होगा. वो अपनी जांच को कैसे आगे बढ़ाएगी.

बांग्लादेश के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के प्रमुख हारुन-या-रशीद ने कहा, हमने पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​की मदद से डुप्लेक्स फ्लैट की सीवेज लाइन और सेप्टिक टैंक खोला है, हमें वहां मांस मिला है. इसे फोरेंसिक और डीएनए के लिए भेजा जाएगा. फॉरेंसिक और डीएनए टेस्ट के बाद ही हम बता सकते हैं कि यह किसका मांस है.

उन्होंने कहा, सभी जानते हैं कि हमारे लोकप्रिय सांसदों में से एक अनवारुल अजीम अनार की जघन्य हत्या कर दी गई और उनके शरीर को टुकड़ों में काट दिया गया. इस हत्या का मास्टरमाइंड और वारदात को अंजाम देने वाले सभी बांग्लादेशी हैं. हत्या की साजिश बांग्लादेश में रची गई थी. अब हमारा मुख्य काम जांच को आगे बढ़ाना है. हम यहां भारत में उस स्थान का दौरा करने आए हैं जहां अपराध किया गया था. हम सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे.

फ्लैट के सेप्टिक टैंक से मिले मांस के टुकड़े

पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​के जांच अधिकारियों ने दावा किया कि उन्हें कोलकाता के निकट न्यू टाउन इलाके में एक फ्लैट के सेप्टिक टैंक से मांस के टुकड़े और बाल बरामद हुए हैं. पुलिस ने सांसद के शव को टुकड़ों में काटने के आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बांग्लादेश के सांसद के शरीर को 80 टुकड़ों में काटा और उन्हें हल्दी के साथ मिलाकर न्यू टाउन के आसपास एक नहर सहित विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया.

अधिकारी ने बताया, सेप्टिक टैंक से करीब 3.5 किलोग्राम मांस और कुछ बाल बरामद किए गए हैं. इन वस्तुओं की फोरेंसिक जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये अनार की हैं या नहीं. उन्होंने बताया कि बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद की जिस फ्लैट में हत्या का संदेह है वहां पुलिस ने यह मानकर जांच की कि खून शौचालय के रास्ते बहाया गया गया होगा और एक टीम ने नाली के पाइप और सेप्टिक टैंक की जांच की.

अंग नहीं मिले तो क्या होगा?

पुलिस अधिकारी ने कहा, इस अपराध को अंजाम दिए हुए एक पखवाड़ा से अधिक समय हो गया है. शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया गया था और इस बात की पूरी आशंका है कि उन्हें जलीय जीवों ने खा लिया होगा. बागजोला नहर का पानी गंदा है और शवों के अंग बहाव में बह गए होंगे. कोलकाता आए ढाका पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यदि शरीर के अंग नहीं मिलते हैं, तो हम रक्त के नमूनों का डीएनए परीक्षण कराएंगे और पहचान स्थापित करने के लिए अनार के परिवार के सदस्यों में से किसी एक के डीएनए के साथ इसका मिलान करेंगे और इसके अनुसार मामले में जांच आगे बढ़ेगी. अनार की मौत की जांच के लिए ढाका पुलिस की तीन सदस्यीय टीम कोलकाता शहर में है

उन्होंने कहा, यदि शरीर के अंग नहीं मिलते हैं, तो हम रक्त के नमूनों का डीएनए परीक्षण कराएंगे और पहचान स्थापित करने के लिए अनार के परिवार के सदस्यों में से किसी एक के डीएनए के साथ इसका मिलान करेंगे और इसके अनुसार मामले में जांच आगे बढ़ेगी. कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि चक्रवात रेमल के बाद सोमवार को भारी बारिश होने के कारण शरीर के अंगों को ढूंढना कठिन काम होगा.