ब्रेकिंग
Skanda Shashti 2026: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को लगाएं ये विशेष भोग; मिलेगा शत्रुओं पर विजय का... Mobile Data या WiFi: फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? जानें तकनीकी कारण Netweb Technologies Growth: AI का 'पावरहाउस' बनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज; 90% की कमाई उछाल और शून्य कर्ज ... Moscow Drone Attack: यूक्रेन का मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला; रूसी S-400 सिस्टम क्यों हुआ फेल? Deepika Padukone News: 'कॉकटेल' प्रमोशन के दौरान दीपिका का बेबाक बयान चर्चा में; जानें क्या कहा था ए... Harshit Rana Returns: चोट से उबरकर हर्षित राणा की धमाकेदार वापसी; चेन्नई वनडे में अफगानिस्तान के खिल... Karnataka MLC Election Results: डी.के. शिवकुमार की पहली बड़ी जीत; विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का द... Andhra Pradesh News: चित्तूर में मेले के दौरान रोकी गई भैंस की बलि; प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से ब... PM Modi G-7 Summit 2026: फ्रांस और स्लोवाकिया की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे पीएम मोदी; मजबूत हुई ... Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई; जानें उनके राजनीतिक सफर...

Google Maps पर डालें अपने घर, दफ्तर या दुकान का एड्रेस, ये है तरीका

गूगल मैप्स, दुनिया भर में लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक लोकप्रिय मैपिंग ऐप है. यह न केवल आपको अनजान जगहों की लोकेशन खोजने में मदद करत है, बल्कि आपको वहां जाने का रास्ता भी बताता है. रोजाना करोड़ों लोग इसकी नेविगेशन सर्विस का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा कई लोग गूगल मैप्स पर अपनी काम करने की जगह की जानकारी दर्ज करते हैं. गूगल मैप्स पर बिजनेस एड्रेस रहता है तो लोग आसानी से उस जगह तक पहुंच सकते हैं, इससे बिजनेस बढ़ाने में भी मदद मिलती है.

गूगल मैप्स की सर्विस का इस्तेमाल आप अपने घर, दुकान या दफ्तर का पता जोड़ने के लिए भी कर सकते हैं. घर का पता जुड़ा रहेगा तो घर आने के लिए आपको बार-बार गूगल मैप्स पर घर का पता डालने की जरूरत नहीं होगी. बिजनेस एड्रेस से आपके बिजनेस की विजिबिलिटी बढ़ती है. ग्राहक आपकी बिजनेस लोकेशन पर आसानी से पहुंच सकते हैं.

Google Maps पर घर का पता जोड़ने का तरीका

  • गूगल मैप्स ऐप खोलें.
  • Manage your Google Account पर जाएं.
  • यह आपको गूगल अकाउंट पर ले जाएगा, अब Personal info को चुनें.
  • अब यहां पर आपको Addresses ऑप्शन मिलेगा.
  • यहां Home, Work और Other Addresses का ऑप्शन मिलेगा.
  • आप अपनी जरूत के अनुसार घर, दफ्तर, शॉप या अन्य पते को जोड़ सकते हैं.
  • Google Maps पर बिजनेस एड्रेस जोड़ने का तरीका

    गूगल मैप्स पर बिजनेस एड्रेस जोड़ने के लिए आपकी गूगल बिजनेस प्रोफाइल होनी चाहिए. यहां जानें गूगल मैप्स पर बिजनेस का पता कैसे डलेगा.

    • गूगल मैप्स ऐप पर जाएं.
    • मैप पर नीचे Contribute ऑप्शन सेलेक्ट करें.
    • अब Add Place ऑप्शन पर जाएं.
    • Is this your business? पर टैप करें.
    • यह आपको क्रोम ब्राउजर पर ले जाएगा.
    • यहां आपको बिजनेस से जुड़ी जानकारी जैसे बिजनेस का नाम, बिजनेस कैटेगरी आदि की जानकारी देनी होगी.
    • मोबाइल नंबर दर्ज करें. आपके पास OTP आएगा उसे दर्ज करके वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी करें.
    • आगे चलकर बिजनेस की लोकेशन सेट करें.
    • वर्किंग टाइमिंग, वेबसाइट की डिटेल हो तो दर्ज करें.
    • ऑफिस आदि के फोटो अपलोड करें.
    • इसके बाद बिजनेस एड्रेस जोड़ने की रिक्वेस्ट को सबमिट करें.

    गूगल जब आपकी रिक्वेस्ट को वेरिफाई कर देगा तो गूगल मैप्स पर आपका बिजनेस एड्रेस नजर आ जाएग. इस तरह आप आसानी से बिजनेस के पते को गूगल मैप्स पर जोड़ सकते हैं.