ब्रेकिंग
कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा... आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द... नोएडा एक्सटेंशनवासियों के लिए खुशखबरी: सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो; N... हिमाचल के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7... आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म...

पेंशन पाने वालों के लिए आई राहत भरी की खबर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पेंशन पाने वालों के लिए राहत की खबर है. अगर आप भी पेंशनर्स हैं तो केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से समय-समय पर कई नई योजनाएं लागू की जाती रही हैं, जिससे आम जनता को राहत मिल सके. अब राज्य सरकार नें पेशन पाने वालों के लिए नया ऐलान किया है, जिसके बाद में उन लोगों को महीने की पहली तारीख को ही पैसा मिल जाएगा. उत्तराखंड सरकार की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है. अब राज्य के लोगों को पेंशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

7.62 लाख लाभार्थियों को होगा फायदा

राज्य सरकार ने कहा है कि अब आपको पेंशन के लिए न तो लंबी लाइन में लगने की जरूरत है और न ही इंतजार करने की जरूरत है. इस परेशानी को दूर करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से खास योजना शुरू की गई है. सरकार ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इसका फायदा सीधे 7.62 लाख लाभार्थियों को होगा.

सीधे खाते में आएगा पैसा

समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को हर माह पहली तारीख की पेंशन का भुगतान करने का निर्णय लिया गया है. वर्तमान में ऐसे पेंशनधारकों की संख्या 7.62 लाख है जिनके बैंक खातों में प्रत्येक माह की एक तारीख को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि भेजी जाएगी. अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने बताया कि अप्रैल की पेंशन का भुगतान करने के लिए 15 मई तक की अवधि तय की गई है. ये होती है परेशानी:-

6-6 महीने तक नहीं मिल पाती है पेंशन

लाभार्थियों को पेंशन भुगतान में विलंब अधिक होता है. कई बार तो उन्हें छह-छह माह तक पेंशन नहीं मिल पाती है. ऐसे में उन्हें विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने को विवश होना पड़ता है. हाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष यह विषय आया था.

राज्य के मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने इस संबंध अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विमर्श किया. समाज कल्याण की पेंशन योजनाओं में भुगतान के लिए हर माह एक तिथि तय करने का निर्देश दिया. शासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तारीख भी तय कर दी.