ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

विकास मानकतला की हरकत पर भड़के बिग बॉस, घरवालों के सामने ही खोली पोल

Bigg Boss 16 में हर गुजरते दिन के साथ और भी अधिक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन घरवालों के फैसले के बाद शो से अंकित गुप्ता की विदाई हो गई। अंकित के बाहर निकलने की बात सुनकर प्रियंका अपनी आंसुओं पर काबू न पा सकीं और फूट-फूटकर खूब रोने लगीं। वहीं ताजा एपिसोड में भी बहुत कुछ देखने को मिला। नए एपिसोड में विकास प्रियंका को भड़काते दिखे। उन्होंने प्रियंका को बताया कि अंकित जैसे ही बाहर निकले साजिद और उनकी मंडली ने नॉमिनेट करने की प्लानिंग शुरू कर दी। इसके बाद प्रियंका विकास से कहती दिखी कि अगर उन्हें नॉमिनेट करना है तो करें।

शो में आगे टीना एमसी स्टैन से शालीन की बुराई करती दिखीं। उन्होंने स्टैन को बताया कि शालीन बहुत स्मार्ट तरीके से खेल रहे हैं और वह घरवालों के पास जाकर विक्टिम कार्ड खेलते हैं और उनकी सहानुभूति लेते हैं। वहीं आज बिग बुलेटिन विद शेखर में शेखर सुमन घरवालों को एक बार फिर रोस्ट करते नजर आए। इसके बाद शो में आगे विकास अर्चना और शालीन को बताते नजर आए कि बिग बॉस मराठी में शिव ने एक प्रतिभागी को काट लिया था। यह सुनकर दोनों हैरान रह गए।

इसके बाद विकास यहीं नहीं रुके, ये बात उन्होंने प्रियंका को भी बताई। जब प्रियंका इस बारे में शिव से बात करती दिखीं तो शिव ने उन्हें समझाने की कोशिश की। तभी बिग बॉस ने शिव से कहा कि किसी को भी सफाई देने की जरूरत नहीं है। इसके बाद बिग बॉस ने नाराज होकर सभी को लिविंग एरिया बुलाया और सबसे सामने विकास की पोल खोल दी। शो में आगे दिलचस्प मोड तब आया जब घर में अब्दु रोजिक की एंट्री हुई। अब्दु को घर में देख सभी खुशी से झूम उठे। वहीं, शिव अब्दु को गले लगाते हुए कहा वह उनके सपने में रोज आते थे। हालांकि साजिद और निमृत को अब्दु थोड़े बदले हुए नजर आए।