ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

RSS-BJP पर सीएम अशोक गहलोत का हमला, बोले-ये ‘जय श्रीराम’ बोलकर

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लगता है कि देश में सिर्फ भाजपा और आरएसएस वाले ही हिंदू है बाकी कोई हिन्दू ही नहीं है। देश को बांटते हुए इन्होंने सीता-माता और राम का भी बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को अमर जवान ज्योति पर एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे, इस दौरान ये बातें कही। मुख्यमंत्री गहलोत बोले कि क्यों ये लोग जय सिया राम नहीं बोलते। क्यों ये जय श्री राम बोलते हैं। ये लोग सिर्फ नफरत और भय फैलाते हैं। लोगों को भड़काते हैं। जबकि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पूरे देश को जोड़ दिया है। जब ‘जय सिया राम’ का नाम लिया तो पूरा देश एक साथ बोल रहा है ‘जय सिया राम’। अब भाजपा का नफरत का खेल नहीं चलेगा और जल्दी ही जनता इनको ठीक करेगी। इनको राम पर विश्वास नहीं है। इनको तो हिन्दू, मुस्लिम में भेद करना है। जबकि हम कहते हैं कि सब समान है। यह गांधी का देश है जो प्रेम और भाई चारे से ही चलेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को अमर जवान ज्योति से 167 नए एम्बुलेंस (बेसिक लाइफ सपोर्ट-108) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी एम्बुलेंस को विभिन्न जिलों में आधारभूत चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने के लिए बेडे़ में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस निरीक्षण मोबाइल एप्लीकेशन का भी विमोचन किया, जिसके माध्यम से इन एम्बुलेंस वाहनों के मूवमेंट का प्रभावी निरीक्षण किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में जहां मात्र 41 प्रतिशत आबादी के पास स्वास्थ्य बीमा है। वहीं राजस्थान में आज 90 प्रतिशत लोगों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जानी चाहिए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभों से वंचित नहीं रहे।

कोरोना का शानदार प्रबंधन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना महामारी के दौरान शानदार प्रबंधन हुआ। यहां के भीलवाड़ा मॉडल की पूरे विश्व में सराहना की गई। राज्य का स्वास्थ्य ढांचा किसी भी प्रकार चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं का शानदार क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आज राजस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का सिरमौर राज्य बन चुका है।