ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

टिकटॉक स्टार बूगी बी मॉन्ट्रियल की गोली मारकर हत्या

ब्रैंडन ‘बूगी बी’ मॉन्ट्रियल को एक वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट ग्रोसरी स्टोर के बाहर गोली मार दी गई थी। 43 साल के बूगी बी एक कॉमेडियन थे, जो इंस्टाग्राम और टिक्कॉक दोनों पर अपनी वीडियो पोस्ट करते थे। शुक्रवार को यह वारदात न्यू ऑरलियन्स में हुई, जहां टिकटॉक स्टार अपनी दादी के लिए ग्रोसरी शॉपिंग करने आए थे। न्यू ऑरलियन्स पुलिस ने बताया कि कैसे बूगी बी स्टोर के बाहर क्रॉसफायर में फंस गए थे, जहां पार्किंग में दो पुरुषों के बीच झगड़ा चल रहा था और गोली उन्हें लग गई। जब यह घटना हुई तो वह अपनी मां और दादी को देखने के लिए क्रिसमस के लिए एलए से घर आए थे। वहीं, अब टिकटॉक स्टार की मौत के बाद से फैंस ही नहीं परिवार के लोग भी सदमे में हैं।

इस मामले में पुलिस ने एक ग्रे या सिल्वर सेडान गेटअवे कार के साथ दो संदिग्धों की निगरानी की तस्वीरें और एक महिला की तस्वीर जारी की है। हालांकि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मॉन्ट्रेल इंस्टाग्राम पर भी बेहद लोकप्रिय थे, जहां उनके करीब एक मिलियन फॉलोअर्स हैं और फेसबुक पर भी उनसे 500,000 से अधिक लोग जुड़े हुए हैं।