ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

युवक की कार से कुचलकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक की हत्या हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को मकरोनिया चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपितों की तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस की समझाइश के बाद वे चक्‍काजाम खत्‍म करने को राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने प्रशासन की मदद से आरोपितों की होटल का अवैध निर्माण जेसीबी से तोड़ दिया। मकरोनिया थाना प्रभारी के अनुसार मकरोनिया चौराहे पर गुरुवार देर रात भाजपा नेता मिश्रीचंद्र गुप्ता और यादव समाज के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। कोरेगांव निवासी फरियादी सोनू यादव पिता अच्छेलाल यादव उम्र 35 साल ने बताया कि उनका लवी गुप्ता, लकी, हनी, जितेंद्र, मिश्रीचंद्र, वकील, धर्मेंद्र गुप्ता एवं आशीष मालवीय से विवाद हो गया। इस दौरान लवी और उसके साथियों ने मिलकर जगदीश पिता पूरन यादव उम्र 30 साल निवासी कोरेगांव पर कार चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में एक युवक को चोट आई है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। फरियादी के अनुसार प्रकाश यादव मकरोनिया में दूध डेयरी चलाते हैं। उन्होंने फोन पर सूचना दी कि गुप्ता परिवार से उनका विवाद हो गया है। मौके पर जाकर देखा तो आरोपित लाठी और कुल्हाड़ी से जगदीश के साथ मारपीट कर रहे थे।

सिर पर चढ़ाई कार, मौके पर मौत

जगदीश अपनी जान बचाकर भागने का प्रयास कर रहा था तो लवी गुप्ता ने अपनी कार उसके ऊपर चला दी। इससे जगदीश का चेहरा और सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनू यादव ने किसी तरह बगल में कूदकर अपनी जान बचाई। जगदीश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्‍टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौप दिया गया। हत्या का एक कारण चुनावी रंजिश भी बताया जा रहा है। मिश्रीचंद गुप्ता के परिवार से एक महिला नगर पालिका के पार्षद पद के लिए चुनाव में खड़ी थी और हार गई थी। इस दौरान वोट को लेकर उनके बीच बुराई चल रही थी।

होटल का अतिक्रमण तोड़ा

पोस्टमार्टम के बाद जब शव सौपा गया तो पीड़ित परिवार द्वारा घटना के विरोध में मकरोनिया चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे से तक चक्काजाम रहा। आखिर पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी माने। चक्काजाम के कारण बंडा, नरसिंहपुर और सिटी की ओर जाने वाले लोग परेशान होते रहे। गुस्साए लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी और उनका मकान व शादी घर तोड़ने की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने तुरंत कारवाई करते हुए होटल के आसपास लगे पंडाल को जेसीबी से तोड़ दिया। घटना स्थल पर पुलिस बल अब भी तैनात है।