ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

मामूली विवाद पर पत्‍थर से सिर कुचलकर भतीजे ने की चाचा की हत्या

बीना ।   शुक्रवार की रात एक युवक ने मामूली विवाद के बाद फर्शी से सिर कुचलकर अपने ही चाचा की निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम के बाद आरोपित भतीजा स्‍वयं ही पुलिस थाने में पेश हो गए और चाचा की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपित के भाई को भी सहआरोपी बनाया गया है। पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मस्जिद वार्ड निवासी रमेश पिता हल्कूराम राय (58) शराब पीकर अपने भतीजों के साथ आए दिन गाली-गलौज किया गया करता था। रोज की तरह वह शुक्रवार रात करीब 10 बजे भतीजे गोविंद राय और किशन राय के साथ गाली-गलौज कर रहा था। भतीजों ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो वह और उग्र हो गया। इसी बात पर भतीजे गोविंद ने गुस्‍से में आकर पास में पड़ी फर्शी का टुकड़ा उठाया और रमेश के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। उधर, विवाद की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल रमेश को अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा की मौत होने की खबर लगते ही आरोपित गोविंद पुलिस थाने में पेश हो गया। उसने बताया कि रोज-रोज के विवाद से तंग आकर उसने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।