ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

माध्‍यमिक शिक्षा मंडल 1971 तक के दस्तावेज नष्ट करेगा, तीन माह में हासिल कर लें कापी

भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल 1971 में संचालित सभी परीक्षा के दस्तावेजों को नष्ट करने जा रहा है। इस संबंध में मंडल ने निर्देश जारी कर दिए है। अगर आप माशिमं से वर्ष 1971 से पहले का कोई दस्‍तावेज मसलन मसलन मार्कशीट या कोई प्रमाण पत्र आदि प्राप्‍त करना चाहते हैं तो आपके पास तीन महीने का ही समय है। इसके उपरांत ये दस्‍तावेज नष्‍ट कर दिए जाएंगे। माशिमं द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि मंडल की वर्ष 1971 की संचालित विभिन्न परीक्षाओं का अभिलेख (टीआर फाइल/काउंटर फाइल) का कागज पुराने होने से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं एवं जिनका वर्तमान में आवश्यकता न होने के कारण विनिष्ट किये जाना है। यदि किसी को उक्त वर्ष के विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित प्रतिलिपि प्रमाण-पत्र, प्रतिलिपि अंकसूची, प्रोव्हीजनल प्रमाण-पत्र, डाक्यूमेंट्स का अंग्रेजी अनुवाद आदि की आवश्यकता हो, तो 22 दिसंबर से आगामी तीन माह के अंदर मंडल कार्यालय में आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं। तीन माह के पश्चात इस अभिलेख को विनिष्ट कर दिया जाएगा।