ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...

मणिपुर में स्कूल बस पलटने से 7 बच्चों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से सात विद्यार्थियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह हादसा मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुआ। थंबलनु हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी दो बसों में सवार होकर नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक अध्ययन दौरे पर गए। पुलिस ने कहा कि जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं वह चालक के नियंत्रण खो देने के बाद पलट गई।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने टि्वटर पर दुर्घटनाग्रस्त बस का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। बचाव अभियान में समन्वय के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), चिकित्सा टीम और स्थानीय विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। ” अधिकारियों ने कहा कि घायल विद्यार्थियों को इलाज के लिए राजधानी इंफाल ले जाया जा रहा है।