ब्रेकिंग
Gold Price Jalandhar: जालंधर में सोना-चांदी हुआ सस्ता; जानें क्या है आज का नया रेट और मार्केट अपडेट Ludhiana News: मानवाधिकार कमीशन सख्त; सरकारी रिकॉर्ड में 'नशेड़ी' बताए जाने पर सिविल सर्जन तलब Sultanpur Lodhi News: भीषण गर्मी का असर; सुल्तानपुर लोधी में 3 दिन बंद रहेंगी सुनार की दुकानें Attack on BJP Leader Bathinda: सिविल डिफेंस चीफ वार्डन के घर फेंका पेट्रोल बम; सीसीटीवी खंगाल रही पु... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड़; विदेश से संचालित गैंग के 2 शूटर गिरफ्... Jalandhar News: जालंधर वासियों को बड़ी राहत; गुरु नानकपुरा और गढ़ा रेलवे फाटक पर बनेंगे ओवरब्रिज Sanjay Barwasni Protest: सोनीपत में जिला पार्षद का प्रदर्शन; अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे... HTET 2025 Application Correction: हरियाणा TET परीक्षा आवेदन में सुधार का मौका; 25 जून तक करें त्रुटि... Namo Bharat Corridor Haryana: हरियाणा की नई मेट्रो और नमो भारत परियोजनाओं को मिली मंजूरी; 33,000 करो... Chandigarh Education Department News: शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; CCL प्रक्रिया हुई सरल...

फडणवीस की पत्नी का बयान- महात्मा गांधी पुराने और नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘न्यू इंडिया’ का पिता करार देते हुए कहा कि देश में दो ‘राष्ट्रपिता’ हैं। बैंकर और गायिका अमृता ने एक अभिरूप (मॉक) अदालत साक्षात्कार के दौरान कहा, “हमारे पास दो ‘राष्ट्रपिता’ हैं। नरेन्द्र मोदी ‘न्यू इंडिया’ के पिता हैं और महात्मा गांधी पहले के समय के राष्ट्रपिता हैं।”

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने टिप्पणी को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता की पत्नी की आलोचना की। ठाकुर ने कहा, “भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर चलने वाले लोग गांधीजी को बार-बार मारने की कोशिश करते रहते हैं। वे इस तरह की बातें करते रहते हैं, क्योंकि उनमें झूठ बोलकर और गांधीजी जैसे महान लोगों को बदनाम करके इतिहास बदलने की सनक सवार है।” अभिरूप अदालत साक्षात्कार में अमृता से उनके द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को पिछले साल राष्ट्रपिता कहे जाने के बारे में सवाल किया गया था। साक्षात्कार करने वाले ने उसने पूछा था कि मोदी जी राष्ट्रपिता हैं, तो महात्मा गांधी कौन हैं?

अमृता ने जवाब दिया कि महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं और मोदी ‘न्यू इंडिया’ के राष्ट्रपिता हैं। उन्होंने कहा, “हमारे पास दो राष्ट्र पिता हैं; नरेंद्र मोदी ‘न्यू इंडिया’ के राष्ट्रपिता हैं और महात्मा गांधी उस (पहले के) युग के राष्ट्रपिता हैं।” अमृता की टिप्पणी ऐसे वक्त आई है, जब कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा था। विपक्ष की आलोचना के बाद कोश्यारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपना रुख स्पष्ट किया था और कहा था कि वह ऐसी महान शख्सियत का अपमान करने के बारे में “कभी सोच भी नहीं सकते”। इससे पहले शिवाजी महाराज के कथित अपमान को लेकर विपक्षी महा विकास आघाडी ने कोश्यारी का इस्तीफा मांगा था।