ब्रेकिंग
Sanyam Lodha Threat: पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को लॉरेंस गैंग से मिली AK-47 से भूनने की धमकी, 2 शूटर ग... Katihar News: बड़ी दुर्गा स्थान मेले में बड़ा हादसा, ब्रेक डांस झूले से गिरकर कई लोग घायल Diwali Gift for HP Employees: हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 1 तारीख को खाते में आएगा ... IND vs NZ T20: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया टी20 का सबसे बड़ा लक्ष्य King Movie Update: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण 'किंग' के बड़े गाने की करेंगे शूटिंग, जानें पूरी डिट... China Earthquake News: तिब्बत के नागचू में कांपी धरती, सैकड़ों घर जमींदोज, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज Sovereign Gold Bond Return: SGB में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले, 8 साल में मिला 366% का बंपर रिट... iPhone Duo Sold Out: भारत में लॉन्च होते ही छाया Apple का पहला फोल्डेबल फोन, Blinkit पर 5 मिनट में स... Shukra Pradosh Vrat Puja Vidhi: शिव-पार्वती की कृपा पाने का खास दिन, इन अचूक उपायों से मिलेगी सुख-सम... Piles vs Colon Cancer: बवासीर समझकर न करें इग्नोर, मल में खून आना हो सकता है 'कोलन कैंसर', जानें लक्...

Greater Noida Suicide Case: मोबाइल के लिए पिता की डांट से आहत छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, सोसायटी में पसरा मातम

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसायटी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को बिसरख कोतवाली क्षेत्र में स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी (Mahagun Mywoods Society) में 13 साल की एक स्कूली छात्रा की 21वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पिता ने मोबाइल देखने पर लगाई थी डांट

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, छात्रा अपने माता-पिता के साथ इस सोसायटी में निवास करती थी। उसके पिता प्रदीप सिसोदिया एक आईटी (IT) कंपनी में कार्यरत हैं। यह छात्रा 8वीं कक्षा में पढ़ती थी और माता-पिता की इकलौती बेटी थी। बताया जा रहा है कि बच्ची को मोबाइल फोन ज्यादा इस्तेमाल करने की आदत थी। शुक्रवार को इसी बात को लेकर पिता ने उसे मोबाइल छोड़ने के लिए कहा और थोड़ी डांट लगा दी थी।

डांट से नाराज होकर उठाया खौफनाक कदम

पिता की इसी डांट से बच्ची इतनी आहत हुई कि उसने कथित तौर पर सोसायटी की 21वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उसे बेहद गंभीर चोटें आईं, जो उसकी मौत का कारण बनीं। इस दर्दनाक घटना के बाद सोसायटी परिसर में भारी अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में निवासी इकट्ठा हो गए। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि घटना की असल वजह सिर्फ मोबाइल की कहासुनी थी या कोई अन्य कारण।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे की खबर मिलते ही बिसरख कोतवाली की पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंच गई थी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के माता-पिता गहरे सदमे में हैं और उन्होंने अपनी बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। परिवार इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता था। ऐसे में पुलिस ने परिजनों की लिखित सहमति और सोसायटी के निवासियों की मौजूदगी में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को परिवार को सौंप दिया है। इस दर्दनाक घटना से सोसायटी के लोग स्तब्ध हैं।