ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...

ईंधन बचत का दिया संदेश, एक ही बस से शिविर के लिए निकला प्रशासन

कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों का दल डोंगरगांव जनविश्वास शिविर के लिए रवाना,

ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान

आगर-मालवा जिले के डोंगरगांव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर शासकीय संसाधनों के सदुपयोग और ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना और पुलिस अधीक्षक श्री कुमार सोनी के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों का दल शुक्रवार को एक ही यात्री बस से ग्राम डोंगरगांव में आयोजित जनविश्वास शिविर के लिए रवाना हुआ।

डोंगरगांव में आयोजित जनविश्वास शिविर में कलेक्टर डॉ. मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोनी, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से रूबरू होंगे तथा प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण करेंगे।

कलेक्ट्रेट से एडीएम डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव एवं जिला अधिकारियों ने एक ही बस में एक साथ प्रस्थान कर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और टीम भावना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।