ब्रेकिंग
आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द... नोएडा एक्सटेंशनवासियों के लिए खुशखबरी: सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो; N... हिमाचल के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7... आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल

Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभियान शुरू

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में ‘मतदाता सूची की विशेष जांच’ (SIR) के तीसरे चरण का आगाज कर दिया है। इसी कड़ी में 30 मई 2026 से ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। आयोग का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

📋 क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से फॉर्म भरवा रहे हैं।

  • अंतिम तिथि: जो मतदाता अपने फॉर्म 28 जून 2026 तक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) के पास जमा कर देंगे, उनके नाम मसौदा मतदाता सूची (Draft Voter List) में शामिल किए जाएंगे।

  • विकल्प: फॉर्म BLO के माध्यम से या ऑनलाइन पोर्टल/ऐप के जरिए भी जमा किए जा सकते हैं। 28 जून के बाद भी नागरिक ‘दावा और आपत्ति’ अवधि के दौरान आवेदन कर सकेंगे।

🤝 राजनीतिक दलों की सहभागिता

प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) को भी सक्रिय भूमिका दी है:

  • प्रत्येक BLA प्रतिदिन अधिकतम 50 फॉर्म जमा कर सकता है।

  • सर्वेक्षण के दौरान BLA के पास कम से कम 30 खाली फॉर्म-6 और घोषणा पत्र उपलब्ध होना अनिवार्य है, ताकि नए मतदाता तुरंत पंजीकरण करा सकें।

📊 राज्यों के अनुसार प्रमुख आंकड़े

राज्य कुल मतदाता BLO संख्या BLA संख्या
ओडिशा 3,34,14,856 38,123 8,391
मिजोरम 8,75,008 1,353 3,430
सिक्किम 4,71,077 572 681
मणिपुर 20,92,140 2,996 5,003