ब्रेकिंग
Mahasamund News: महासमुंद में आकाशीय बिजली का कहर, घर में लगी भीषण आग; पिरदा में एक किसान की मौत Korea News: भूख और बीमारी से जूझ रहा बचरा पोड़ी का ये परिवार, अपाहिज युवक और बीमार मां के पास इलाज क... मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: पेट्रोल पंप ड्राई होने से बढ़ी कालाबाजारी, केल्हारी में ₹150 तक पहुंचा रे... Chhattisgarh News: कर्मचारियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' की मांग, ईंधन संकट के बीच फेडरेशन ने सीएम को ... Dhamtari Petrol Crisis: धमतरी में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें; कई पंप हुए ... IGKV Raipur Convocation: इंदिरा गांधी कृषि विवि में 11वां दीक्षांत समारोह, 1880 छात्र-छात्राओं को मि... Jalandhar Crime: जालंधर के कबीर नगर में दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर और गोलियां Patiala Central Jail: पटियाला पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, फरार कैदियों की तलाश में CIA की छापेमारी Amritsar News: अमृतसर में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, ADA ने वडाला भिट्टेवड्ड में की बड़ी कार्र... Punjab Haryana High Court: बैंक खाता फ्रीज करने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पूरी बैंकिंग नहीं रोक सकत...

प्रतीक यादव मर्डर या सुसाइड मिस्ट्री? करोड़ों की ठगी और साझेदारों से विवादों के बीच उलझी मौत की गुत्थी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर छोटे भाई प्रतीक यादव के शव का पोस्टमॉर्टम कराया. भावुक अखिलेश ने कहा कि प्रतीक से दो महीने पहले मुलाकात हुई थी. मैंने उससे कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो, कारोबार को आगे बढ़ाओ. कभी-कभी कारोबार में नुकसान होता है, उससे आदमी बहुत टूट जाता है. अखिलेश यादव के इस बयान ने प्रतीक यादव की मौत के पीछे कारोबारी नुकसान और तनाव की अटकलों को नई ताकत दे दी है.

🏗️ रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री में सक्रिय थे प्रतीक, साझेदारों से था तनाव

सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव पिछले एक साल से गंभीर आर्थिक दबाव और साझेदारों के साथ विवादों से जूझ रहे थे. प्रतीक दो क्षेत्रों में सक्रिय थे, जिसमें रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री शामिल है. गोमतीनगर में उनकी जिम ‘आ्रयरन कोर फिट’ काफी लोकप्रिय थी. रियल एस्टेट कारोबार में उन्हें पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट का सहयोग प्राप्त था. हालांकि, हाल के दिनों में विभिन्न निवेशों में भारी नुकसान होने से प्रतीक और अमन के संबंधों में भी तनाव आ गया था.

⚖️ करोड़ों की ठगी और रंगदारी: कृष्णानंद पांडे के खिलाफ दर्ज थी FIR

प्रतीक का एक बड़ा विवाद रियल एस्टेट साझेदार कृष्णानंद पांडे के साथ था. प्रतीक ने कृष्णानंद के साथ करोड़ों रुपये का निवेश किया था. जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई. विवाद इतना बढ़ा कि 2025 में कृष्णानंद पांडे, उनकी पत्नी वंदना पांडे और पिता अशोक पांडे के खिलाफ लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में 4-5 करोड़ रुपये की ठगी और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की FIR दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच अभी चल रही है.

👮 अमन बिष्ट पर भी धोखाधड़ी के आरोप, चल रही है पुलिस जांच

अमन सिंह बिष्ट पर भी एक अलग मामले में धोखाधड़ी का आरोप है. 20 सितंबर 2025 को ठाकुर सिंह ने अमन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज कराई थी. आरोप है कि अमन ने जमीन बेचने के नाम पर पैसे लिए लेकिन सौदा पूरा नहीं किया. प्रतीक की मौत के समय अमन बिष्ट एंबुलेंस में उनके साथ मौजूद थे. इसके अलावा प्रतीक ने नोएडा में भी एक कारोबारी के साथ करोड़ों का निवेश किया था, जहां पैसे डूबने के बाद वह गहरे डिप्रेशन में चले गए थे.

✈️ इंग्लैंड शिफ्ट होने का था प्लान, पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

सूत्रों का कहना है कि कारोबारी तनाव के चलते प्रतीक अपनी दोनों बेटियों के साथ इंग्लैंड शिफ्ट होने का प्लान बना रहे थे, लेकिन पैसों के विवाद के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ता गया. प्रतीक की अचानक मौत ने यादव परिवार में शोक की लहर पैदा कर दी है. हालांकि, परिवार के कुछ करीबी लोग इसे व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्या बता रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रतीक के कारोबारी साझेदारों और दर्ज मुकदमों की बारीकी से निगरानी कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके.