ब्रेकिंग
West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ... Amit Shah in Bengal: "राहुल गांधी की वजह से टूट रहा है इंडिया गठबंधन"; बंगाल की धरती से अमित शाह का ... West Bengal News: चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी का सोशल मीडिया बायो नहीं बदला; अब भी खुद को बता ...

Ludhiana News: लुधियाना नगर निगम दफ्तर के बाहर डेयरी संचालकों का हंगामा; सड़क पर पलटा गोबर, पुलिस से तीखी झड़प

लुधियाना: लुधियाना के हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स में गोबर की लिफ्टिंग का मुद्दा गरमा गया है। डेयरी कॉम्पलेक्स से जुड़े डेयरी संचालकों और यूनियन सदस्यों द्वारा नगर निगम ज़ोन-डी कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार, मेयर और निगम प्रशासन के खिलाफ बड़ा और उग्र धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि निगम कार्यालय के बाहर भारी हंगामे के बीच दफ्तर के गेटों पर ताले लगा दिए गए।

धरने के दौरान डेयरी यूनियन के सदस्यों ने गोबर से भरे ट्रकों को मुख्य सड़क पर ही पलट दिया। सड़क पर फैले गोबर और गंदे पानी के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई और लोग वैकल्पिक रास्तों से गुजरते दिखाई दिए। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार, निगम प्रशासन और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि डेयरी क्षेत्रों में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि डेंग्यो का गंदा पानी कई बार उनके घरों के बाहर तक जमा हो जाता है, जिससे आम जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों ने कहा कि कई इलाकों में 3-3 फुट तक गंदा पानी जमा है, जिसके कारण घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हालात ऐसे बन गए हैं कि उन्हें अपने घरों के गेट तक बंद रखने पड़ते हैं। लोगों का कहना था कि बदबू और गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया।