ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल

Crime News: पुलिस से बचने की कोशिश में शराब तस्कर के साथ बड़ा हादसा; अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार

बरनाला: पुलिस ने अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके कब्जे से 60 बोतल देसी शराब बरामद की है। जानकारी के मुताबिक रायकोट-बरनाला रोड पर पुल ड्रेन भद्दलवड्ड के नजदीक की घटना है, जहां नाके पर पुलिस को देख आरोपी ने कार को भगाने लगा और कार पर अपना कंट्रोल खो बैठा और खाई में पलट गई।

 इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना ठुल्लीवाल के एसएचओ ने बताया कि नाके के दौरान पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। इस दौरान कार तेज रफ्तार होने के चलते कंट्रोल से बाहर हो गई और खाली में पलट गई। उन्होंने बताया कि, पुलिस पार्टी बस स्टैंड अमला सिंह वाला के पास गश्त कर रही थी, इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह निवासी बीहला, हरियाणा और चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर महल कलां और ठुल्लीवाल इलाके में महंगे दामों पर सप्लाई करता है। इस समय वह कार में शराब की खेप लेकर इलाके की तरफ आ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए भद्दलवड्ड के नजदीक नाका लगा लिया। इस दौरान वाहनों की जांच के दौरान एक संदिग्ध कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने कार को तेजी से भगा लिया । कार का कंट्रोल खो बैठने से खाई में पलट गई। पुलिस ने मौके पर तुरन्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 60 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है। इसमें देसी शराब, ठेका सोफी मार्का चंड़ीगढ़ शामिल है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर के रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि उसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।