ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल

Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. छावनी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10 बजे एक बदमाश ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर आया था और पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया. गवाही देने की खुन्नस में आरोपी ने अपने ही इलाके के दो युवकों को निशाना बनाया.

टहलने निकले युवकों पर हमला

जानकारी के मुताबिक, घायल दोनों युवक आपस में दोस्त हैं और घटना के वक्त खाना खाने के बाद इलाके में टहलने निकले थे. इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपी ने अचानक धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया. हमला इतनी तेजी से हुआ कि दोनों संभल भी नहीं पाए और गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.

आरोपी की गिरफ्तारी

वहीं वारदात की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की पूरी वजह खंगाल रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.