ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

Maharashtra Bird Flu: महाराष्ट्र के नवापुर में बर्ड फ्लू का कहर; 1.40 लाख मुर्गियां मारी जाएंगी, 5 किमी तक बफर जोन घोषित

देश में बर्ड फ्लू के संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं. महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू से खासी तबाही मची है. नंदुरबार के नवापुर के एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद करीब 1 लाख 40 हजार मुर्गियों को मारने का आदेश जारी किया गया है. साथ ही प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाली मुर्गियों को भी मारा जाएगा. संक्रमित मुर्गियों को मारने का काम आज शुक्रवार से शुरू किया जाएगा.

नवापुर तालुका के 3 पोल्ट्री फार्म के सैंपल इंदौर की प्रयोगशाला में भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. नाजुक स्थिति को देखते हुए तालुका स्तर की एक समिति का गठन किया गया है और अब नवापुर क्षेत्र के सभी पोल्ट्री फार्म के सैंपल लिए जाने के आदेश दिए गए हैं. इससे पहले मामला तब सामने आया जब 12 और 13 अप्रैल को यहां के कुछ पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

1 km दायरे में आने वाली मुर्गियां मारी जाएंगी

साथ ही जिन पोल्ट्री फार्म से बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) का संक्रमण मिला है, उनके एक किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी मुर्गियों को मार दिया जाएगा. इस एक किलोमीटर क्षेत्र में स्थित 6 पोल्ट्री फार्म में कुल 1 लाख 40 हजार मुर्गियां हैं, जिन्हें मार दिया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि संक्रमित मुर्गियों को आज शुक्रवार से वैज्ञानिक तरीके से मारा जाएगा.

गुजरात से सटे नवापुर क्षेत्र में करीब 10 लाख मुर्गियां हैं, और इनमें बड़े पैमाने पर संक्रमण बढ़ने खतरा मंडरा रहा है. नंदुरबार की कलेक्टर मित्ताली सेठी ने बताया कि मुर्गियों में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए 3 किलोमीटर का कंटेनमेंट जोन और 5 किलोमीटर का बफर जोन बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोपी पोल्ट्री फार्म संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन ने किया अलर्ट

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि संक्रमण की वजह से मुर्गियों को खत्म किए जाने से जिन पोल्ट्री फार्म को नुकसान होगा, उनकी जानकारी शासन को भेजी जाएगी और नियमों के अनुसार उन्हें मदद मुहैया कराई जाएगी. नवापुर में इससे पहले 2006 और 2021 में बर्ड फ्लू के संक्रमण के मामले सामने आए थे और तब भी लाखों की संख्या में मुर्गियों को मार दिया गया. जबकि लाखों अंडे भी नष्ट करने पड़े थे.

पशुपालन विभाग की ओर से यह अपील की गई है कि बर्ड फ्लू के संक्रमण को देखते हुए लोग अंडे और चिकन के सेवन को लेकर सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए सटे अन्य जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है.